Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • आवारापन 2 से पहले इमरान हाशमी ने मचाया था भौकाल, ये 5 फिल्में बनीं बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट

आवारापन 2 से पहले इमरान हाशमी ने मचाया था भौकाल, ये 5 फिल्में बनीं बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट

Emraan Hashmi Films: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का प्यार बटोर रही है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इमरान की किसी फिल्म को इतनी सफलता मिली हो. इससे पहले भी उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुकी हैं. आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में.

Last Updated: August 22, 2026 | 5:43 PM IST
The Dirty Picture - Photo Gallery
1/6

द डर्टी पिक्चर

साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने पसंद किया था. यह साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की.

Murder 2 - Photo Gallery
2/6

मर्डर 2

इमरान हाशमी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'मर्डर 2' भी है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं. रोमांचक कहानी और दमदार संगीत की वजह से फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

Jannat - Photo Gallery
3/6

जन्नत

सोनल चौहान और इमरान हाशमी स्टारर 'जन्नत' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है. क्रिकेट सट्टेबाजी पर बनी इस फिल्म की कहानी और गाने दोनों को खूब पसंद किया गया था. फिल्म में एक्टर की लव स्टोरी भी दिखाई गई, जिसे काफी प्यार मिला.

Raaz 3 - Photo Gallery
4/6

राज 3

हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच 'राज 3' काफी लोकप्रिय रही. फिल्म में बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

Gangster - Photo Gallery
5/6

गैंगस्टर

साल 2006 में आई 'गैंगस्टर' इमरान हाशमी के करियर की अहम फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत और शाइनी आहूजा नजर आए थे. फिल्म की कहानी, संगीत और इमरान की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था.

Awarapan 2 - Photo Gallery
6/6

आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित का किरदार निभा रहे हैं और बदला लेते हैं.

More News