Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इन ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स की मौत से टूटे फैंस के दिल, अब सिर्फ यादों में हैं जिंदा; कौन-कौन लिस्ट में शामिल?

इन ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स की मौत से टूटे फैंस के दिल, अब सिर्फ यादों में हैं जिंदा; कौन-कौन लिस्ट में शामिल?

Bigg Boss Contestant Who Passed Away: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है. शो के हर सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी खास पहचान बनाई और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लेकिन इनमें से कुछ सितारे आज हमारे बीच नहीं हैं. सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव तक, इन सितारों के निधन ने फैंस को गहरा सदमा दिया था. आइए जानते हैं उन ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स के बारे में, जो अब सिर्फ अपनी यादों में रह गए हैं.

Last Updated: September 8, 2026 | 4:04 PM IST
sidharth shukla - Photo Gallery
1/6

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. उनका बेबाक अंदाज और गेम दर्शकों को बहुत पसंद आया था. उन्होंने यह सीजन जीता था. 2 सितंबर 2021 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया.

sonali phogat - Photo Gallery
2/6

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं और शो में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 23 अगस्त 2022 को 42 साल की उम्र में गोवा में उनका निधन हो गया. उनकी मौत की जांच सीबीआई ने भी की थी.

pratyusha banerjee - Photo Gallery
3/6

प्रत्युषा बनर्जी

टीवी शो 'बालिका वधू' से मशहूर हुईं प्रत्युषा बनर्जी ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं. 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के अपने घर में वह मृत पाई गई थीं. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी. उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया था.

shefali jariwala - Photo Gallery
4/6

शेफाली जरीवाला

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं. 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

swami om - Photo Gallery
5/6

स्वामी ओम

स्वामी ओम 'बिग बॉस 10' में नजर आए थे. शो में अपने विवादित बयानों और हरकतों के कारण वह काफी चर्चा में रहे. 3 फरवरी 2021 को 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. कोरोना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.

raju shrivastava - Photo Gallery
6/6

राजू श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बिग बॉस 3' में दिखाई दिए थे. अपने मजेदार अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था.

More News