Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बॉलीवुड की वो रियल जोड़ियां, जिनमें है कई साल का अंतर, एक की पत्नी 10-20 नहीं, बल्कि 29 साल है छोटी

बॉलीवुड की वो रियल जोड़ियां, जिनमें है कई साल का अंतर, एक की पत्नी 10-20 नहीं, बल्कि 29 साल है छोटी

Bollywood Couples: ‘ना उम्र की सीमा हो ना प्यार का हो बंधन’ ये पंक्ति सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कपल्स की पहचान है. कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी जोड़ियों के बीच कई साल का अंतर है. एक अभिनेता की पत्नी तो 22 साल छोटी थी. 

Last Updated: April 20, 2026 | 5:06 PM IST
Dharmendra and Hema Malini - Photo Gallery
1/8

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री धर्मेंद्र से 13 साल छोटी हैं.

sanjay dutt and manyata dutt - Photo Gallery
2/8

संजय दत्त और मान्यता दत्त

संजय दत्त ने अपने जीवन में तीन शादियां की हैं. अभिनेता की तीसरी शादी मान्यता से हुई थी. आपको बता दें कि मान्यता अभिनेता से 19 साल छोटी हैं. दोनों के दो बच्चे हैं.

dilip kumar and saira banu - Photo Gallery
3/8

दिलीप कुमार और सायरा बानो

अभिनेता दिलीप कुमार ने एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी की थी. दोनों के बीच में 22 साल का अंतर था. शादी के समय अभिनेता की उम्र 44 साल थी और एक्ट्रेस 22 वर्ष की थीं.

Saif ali khan and kareena kapoor - Photo Gallery
4/8

सैफ अली खान और करीन कपूर खान

सैफ अली खान ने अपने जीवन में दो शादियां की थीं. उन्होंने अमृता सिंह से तलाक के बाद करीना कपूर खान से शादी की. दोनों के बीच 10 साल का अंतर था.

Rajesh Khanna and  Dimple Kapadia - Photo Gallery
5/8

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाडिया ने बहुत कम उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली थी. जब उन्होंने शादी की तब उनकी उम्र महज 16 साल थी और उनकी शादी उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई थी, जिनकी उम्र 31 साल थी.

Boney Kapoor and Sridevi - Photo Gallery
6/8

बोनी कपूर और श्रीदेवी

बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नौ साल के उम्र के अंतर ने शुरुआत में ही सबका ध्यान खींचा, फिर भी उनका विवाह दशकों तक कायम रहा.

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - Photo Gallery
7/8

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी. दोनों के बीच 10 साल का अंतर है.

Kabir Bedi and Parveen - Photo Gallery
8/8

कबीर बेदी और परवीन

अभिनेता कबीर बेदी ने साल 2016 में परवीन दुसांज से शादी की. वह उनसे 29 साल छोटी हैं.

More News