Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये मजेदार जोक्स
भिखारी- बाबू कुछ खाने को दे दो..
मैं- खाने को छोड़, तुझे दारू देता हूं वो पी…
भिखारी- जी मैं शराब नहीं पीता हूं
मैं- चल तुझे सिगरेट देता हूं..
भिखारी- मैं सिगरेट-बीड़ी नहीं पीता…
मैं- तू नहीं पीता तो अपने दोस्तों को दे दे..
भिखारी- मैंने कोई फ़ालतू की यारी दोस्ती नहीं पाली हुई…..
मैं- चल तुझे दो दिन के लिये बाहर घुमाने ले चलूं…
भिखारी- मेरी बीवी नहीं जाने देगी… मैं ऐसा कोई काम नहीं करता जिसमें उसकी मर्जी ना हो…
मैं- चल तुझे भरपेट खाना खिलाऊंगा पर उसके बाद तुझे मेरे साथ मेरे घर चलना होगा…
भिखारी- जी घर क्यों?
मैं- मेरी बीवी को भी पता चलना चाहिये कि जो दारू-सिगरेट नहीं पीता, यारों- दोस्तों के साथ नहीं घूमता
अपनी बीवी की सब बातें मानता है, उसका क्या हाल होता है…
जब मैं स्कूल में था…
तब एक बहुत ही सुंदर लड़की मुझसे
अपना HOME WORK करवाती थी.
सब लड़के मुझसे जलते थे.
किस्मत से उसी लड़की से मेरी शादी हो गई.
पर उसकी पुरानी आदत नही छूटी …
वो अब भी मुझसे ही अपना
HOME WORK करवाती है.
अब उसकी सब सहेलियां उससे जलती हैं!
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं, बाद में फोन करता हूं.
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया.
पड़ोसन- क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया?
पति- बोलिए, हुकम कीजिए.
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए.
पत्नी- शाम को घर आओ तो iodex लेते आना.
आज सुबह-सुबह थोड़ा आध्यात्मिक हो गया…
आंखें बंद करके सोचने लगा…
कौन हूं मैं?
कहां से आया हूं?
क्यों आया हूं?
तभी किचन से आवाज़ आई…
एक नम्बर के आलसी हो तुम!
पता नहीं कौन सी दुनिया से आये हो…
उठो..! और नहाने जाओ..!!
कमाल है…मन की बातें भी सुन लेती है ये तो..!!
एक आदमी गर्मी के दिनों में चलते हुए कूलर में पानी डाल रहा था.
तभी उस की पत्नी ने कहा ये क्या कर रहे हो? करंट लग जाएगा.
आदमी- देख रहा हूँ कि तुम प्रॉपर करवाचौथ कर रही हो या नहीं.
पत्नी को गुस्सा आया वो कुछ नहीं बोली…
कुछ दिन बाद करवाचौथ आया और पत्नी ने फिर व्रत किया.
अगले दिन पत्नी, पति की ऊंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी.
पति हाथ छुड़वाते हुए बोला करंट लग जायेगा!
पत्नी- डोंट वरी कल ही करवाचौथ का व्रत किया ह चैक कर रही हूं प्रॉपर हुआ की नहीं…