थिएटर्स में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं. सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा. ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘आखिरी सवाल’ के कलेक्शन में गिरावट आई है. वहीं साउथ फिल्म ‘करुप्पु’, जो शानदार प्रदर्शन कर रही थी. उसकी कमाई में भी कमी देखी गई. चलिए जानते हैं फिल्मों की कैसी कमाई की.
‘पति पत्नी और वो दो’ हुई सुस्त
आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को थिएटर्स में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. फिल्म सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इसने वीकएंड पर 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म में आयुष्मान के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
‘आखिरी सवाल’ लाखों में सिमटी
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है. फिल्म ने सोमवार को 21 लाख रुपये कमाए थे. वहीं इसने रविवार को 80 लाख रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने अभी तक 2.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
‘करुप्पु’ भी पड़ी फीकी
साउथ स्टार सूर्या की फिल्म कुरुप्पु थिएटर्स में दमदार प्रदर्शन कर रही है. इसने सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसने रविवार के दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इस हिसाब से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म का कुल कलेक्शन 82.30 करोड़ रुपये हो गया है.
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने सोमवार को कितनी कमाई की?
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने सोमवार को 73 लाख रुपये कमाए थे. वहीं इसने रविवार को 3.20 करोड़ रुपये कमाए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 20.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
‘राजा शिवाजी’ ने कितनी कमाई?
इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे. अब तक इस फिल्म ने कुल 85.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म में रितेश देशमुख. जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.