Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा है. इस कार के लॉन्च होने के बाद से ह ऑटो सेक्टर में इसका दबदबा बना हुआ है. माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार कई आधुनिक फीचर्स के साथ एक दमदार इलेक्ट्रिक कार के तौर पर साबित होगी. हालांकि, इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इस कार का मुकाबला Hyundai Ioniq 5 के साथ किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले काफी अच्छी हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं और आपके लिए कौन सी कार ज्यादा किफायती साबित हो सकती है.
किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?
फीचर्स में तो दोनों ही कारें काफी दमदार हैं. Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition में 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन का ऑडियो सिस्टम मिलने के साथ ही साथ 360-डिग्री कैमरा और ऑटो पार्किंग का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इस कार में आपको डैशबोर्ड पर तीन बड़ी HD स्क्रीन्स दी गई है, जो काफी लग्जरी फील देती हैं. इस कार में 7 एयरबैग्स के साथ-साथ लेवल-2+ ADAS का भी हाई टेक फीचर जोड़ा गया है. वहीं, दूसरी तरफ Hyundai Ioniq 5 एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें आपको 12.3 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ लेवल 2 ADAS का भी फीचर मिलता है. इसके साथ ही साथ कार में आपको स्मार्ट क्रूंज और स्टॉप और गो पार्किंग असिस्ट का ऑप्शन मिल जाता है.
परफॉर्मेंस की तुलना में कौन आगे?
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition में 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है. कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार के फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज तय करने में सक्षम है. कंपनी द्वारा राइडिंग को बेहतर और लग्जरी बनाने के लिए इसमें डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस और स्नो जैसे 5 ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं. Hyundai Ioniq 5 में आपको 84 kWh की बैटरी मिलने के अलावा 690 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज भी मिलेगी. इस कार को आप मात्र 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं.