Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार पड़ सकते हैं, लेकिन अब आप चाहें तो घर पर ताजा-रसीले आम उगा सकते हैं. आम की ऐसी वैरायटी आ गई हैं जो एक गमले में उगाने पर गुच्छाभर आम देती है.

Written By:
Last Updated: May 19, 2026 14:28:38 IST

Mobile Ads 1x1

How to Grow mango at Home: अभी तक आपने सिर्फ बड़े खेत या बगीचों में ही आम उगते देखे होंगे, जहां हरे-भरे पेड़ों पर आम लटकते हैं और गांव के बच्चे गुलेल मारकर आमों को गिराते हैं, लेकिन शहरों में रहने वाले लोग पेड़ से तोड़कर आम नहीं खा सकते. हालांकि अपने घर में आम उगाकर जरूर खा सकते हैं. जी हां. अब शहरों में बढ़ती अर्बन फार्मिंग इस लेवल पर पर पहुंच गई है कि आप अपने घर की बालकनी या छत पर आम आसानी से उगा सकते हैं. इसके लिए हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने आम की ऐसी प्रजाति इजाद की है, जिसका पेड़ भी छोटा है और आम भी भरपूर लगते हैं.

क्यों लगाएं आम का पेड़?

आम के पेड़ को हिंदू परंपरा में बेहद शुभ बताया जाता है, जबकि आम को तो लोग फलों का राजा कहते ही है. इसमें न सिर्फ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, बल्कि इसमें मौजूद वॉटर कंटेट बॉडी का हाइड्रेशन मेंटेन करता है. आम में मौजूद चीनी की मात्रा डेली शुगर इंटेक को पूरा कर देती है, लेकिन इन दिनों मार्केट में मिल रहे आमों को केमिकल इंजेक्शन और एडिटिव्स से पकाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं.

घर पर कैसे उगा सकते हैं आम?

यदि आप भी घर पर आम का पेड़ लगाकर ताजा आमों को मजा लेना चाहते हैं तो घर की बालकनी में एक गमले के अंदर सदाबहार, पामर और सेंसेशन प्रजाति के पेड़ लगा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि पेड़ साइज में काफी छोटा होता है, जो आसानी से किसी गमले या पुरानी बाल्टी में लगाया जा सकता है. इसके फल स्वाद में आम की दूसरी वैरायटी की तरह स्वादिष्ट होते हैं.

कैसे लगाएं आम का पेड़?

घर पर आम की सदाबहार, पामर या सेंसेशन किस्म का पेड़ लगाने के लिए डायरेक्ट मार्केट से ट्री खरीद सकते हैं या किसी नर्सी से ग्राफ्टिड पौधा ला सकते हैं. आप चाहें तो आम के पौधे की कटिंग को ग्राफ्टिंग विधि से गमले में लगा सकते हैं. हालांकि इस प्रोसेस के जरिए आपको 12 से 24 महीने बाद आम मिलेंगे, लेकिन आप तैयार पेड़ मार्केट, नर्सरी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं तो अच्छी केयर मेंटेन करने पर महीने-2 महीने में फलों का भरपूर खेप मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:- Natural Air Purifier: न टहनियां, न पत्ते, फिर भी 25 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन देता है Algae Tree, दिल्ली-NCR के लिए वरदान!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS