Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: CSK की हार से RR की बल्ले-बल्ले! प्लेऑफ में जाने की राह आसान, देखें समीकरण

IPL 2026: CSK की हार से RR की बल्ले-बल्ले! प्लेऑफ में जाने की राह आसान, देखें समीकरण

RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ में जाने के लिए राजस्थान को इस मैच में जीत हासिल करना होगा. इससे राजस्थान प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच जाएगी. देखें समीकरण...

Written By:
Last Updated: May 19, 2026 14:41:59 IST

Mobile Ads 1x1

RR Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. अभी तक 3 टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की है. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस शामिल है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई. सीएसके को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. अब सीएसके की टीम अधिकतम 14 प्वाइंट्स तक ही पहुंच सकती है.

वहीं, दूसरी ओर सीएसके की इस हार से राजस्थान रॉयल्स का फायदा हुआ है. अब राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी आसान हो गई है. राजस्थान के पास बिना दूसरी टीमों के रिजल्ट पर डिपेंड हुए बिना प्लेऑफ में जाने का मौका है. जानें क्या बन रहे समीकरण…

राजस्थान कैसे करेगी क्वालीफाई

राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास 12 मैचों के बाद 12 प्वाइंट्स हैं. अभी राजस्थान के पास 2 मैच बाकी हैं. अगर वो इन दोनों मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 16 प्वाइंट्स हो जाएंगे. राजस्थान के अलावा अन्य दूसरी टीमें 16 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच पाएंगी, जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं. प्लेऑफ की रेस में चल रही पंजाब किंग्स भी अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती है. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी 15 प्वाइंट्स तक जा सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके अधिकतम 14-14 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के पास अपने बाकी दोनों मैच जीतकर सीधा प्लेऑफ में जाने का सुनहरा मौका है.

1 हार के बाद भी प्लेऑफ में जा सकती है RR

राजस्थान रॉयल्स अपने बाकी दोनों मैचों में से एक मैच हारकर भी प्लेऑफ में जा सकती है. अगर राजस्थान अपने बाकी दोनों मैचों में एक मुकाबला जीत लेती है, तो उनके पास 14 प्वाइंट्स हो जाएंगे. राजस्थान की टीम 14 प्वाइंट्स के साथ भी क्वालीफाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर डिपेंड होना पड़ेगा. 14 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान को इन ऐसे समीकरण की जरूरत है.

  • PBKS, CSK और DC अपने मैच हार जाएं.
  • MI की टीम KKR को हरा दे.

अगर ऐसा होता है, तो राजस्थान रॉयल्स 14 प्वाइंट्स के साथ भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. राजस्थान अपना अगला मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में खेलने वाली है. इसके बाद राजस्थान का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मई को होगा.

MORE NEWS