B-Town की सबसे चर्चित लव स्टोरीज! आज पब्लिक इवेंट्स में भी मिलने से कतराते हैं ये स्टार, कभी एक-दूजे को दे बैठे थे दिल
फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रेम कहानियों ने जन्म लिया है, लेकिन इनमें से कई प्रेम कहानियां अधूरी रह गयीं. कई लोगों ने तो सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते को भी नहीं स्वीकार किया, लेकिन प्यार तो दिख ही जाता है. कई प्रेमी जोड़ों को जहां कभी मीडिया की नजरों से दूर चोरी-छिपे मिलते देखा गया तो वहीं आज स्थिति ऐसी है कि अगर ये सेलेब्रिटी गलती से एक-दूसरे के सामने भी आ जाएं, तो भी सामना करने से बचते हैं!
रेखा और अमिताभ बच्चन
रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी कभी सार्वजनिक नहीं हुई, लेकिन रेखा ने हमेशा उनके प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया है. 70 के दशक में अमिताभ और रेखा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म 'सिलसिला' के बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.
ऐश्वर्या राय और सलमान खान
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान परवान चढ़ी थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और दोनों अलग हो गए. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी की अभी भी चर्चा होती है.
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का कथित अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित और रहस्यमयी रिश्तों में से एक रहा है, जो 80 और 90 के दशक में शुरू होकर काफी समय तक चर्चा में रहा. 'मंजिल मंजिल' (1984) के सेट पर प्यार की शुरुआत की खबरों के साथ, इस जोड़ी ने 'आग का गोला' और 'नरसिम्हा' जैसी फिल्मों में काम किया, हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया.
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय में प्यार में डूबे हुए थे, दोनों की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उन दोनों की केमिस्ट्री देखकर ही दोनों के रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन बाद में दोनों में ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए.
शाहरुख़ खान और प्रियंका चोपड़ा
फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन शाहरुख पहले से शादीशुदा थे और दोनों स्टार्स ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की.
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोरा और अभिनेता अर्जुन कपूर भी रिलेशनशिप में थे, जिसे लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. एक वक्त ऐसा भी आया कि लगा दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए.