Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • DC vs RCB: दिल्ली से बदला लेने उतरेगी आरसीबी… पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड की जानकारी, यहां देखें

DC vs RCB: दिल्ली से बदला लेने उतरेगी आरसीबी… पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड की जानकारी, यहां देखें

DC vs RCB Match Report: IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम बदले के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दरअसल, 18 अप्रैल को इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया था, जिसमें आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आरसीबी की टीम पूरी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी, क्योंकि दिल्ली की टीम आखिरी 2 मैच हारकर आ रही है. नीचे पढ़ें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

Last Updated: April 27, 2026 | 2:36 PM IST
DC vs RCB match time venue - Photo Gallery
1/8

कब-कहां होगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मैच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

DC vs RCB head to head - Photo Gallery
2/8

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 20 मुकाबले जीते हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैत बेनतीजा रहा.

RCB Record In Delhi - Photo Gallery
3/8

दिल्ली में RCB का रिकॉर्ड

साल 2023 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी का बीच बराबरी का मुकाबला रहा है. दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. कोटला के मैदान पर आरसीबी ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने इस मैदान पर सिर्फ 7 मैच जीते हैं.

DC vs RCB Pitch Report - Photo Gallery
4/8

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में कुल 529 मुकाबले बने थे. दिल्ली ने 264 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने 19 ओवर से पहले ही चेज कर लिया था.

DC vs RCB Points Table - Photo Gallery
5/8

प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल?

प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो आरसीबी की टीम 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ 7वें पायदान पर मौजूद है.

DC vs RCB Live Streaming - Photo Gallery
6/8

कहां देखें लाइव?

फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar के एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी.

DC Predicted Playing XI - Photo Gallery
7/8

DC की संभावित प्लेइंग XI

पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, आकिब नबी.

RCB Predicted Playing XI - Photo Gallery
8/8

RCB की संभावित प्लेइंग XI

जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेपर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

More News