OMG: सोने से पहले… प्यार में डूबी लड़कियों के दिमाग में चलती ये 6 बातें? बिस्तर पर तकिए का लेतीं सहारा
दीवानगी क्या होती है… प्यार में डूबे किसी प्रेमी-प्रेमिका से बेहतर भला कौन जानता होगा. दिन हो या रात… हर वक्त पार्टनर एक-दूसरे के ख्वाबों-ख्यालों में डूबे रहते हैं. यहां रात सोने से पहले का नजारा कुछ और ही होता है. दरअसल, नींद आने से पहले बिस्तर पर लेटे-लेटे हम सभी के दिमाग में तमाम तरह की बातें चलती हैं. दिनभर क्या किया…क्या सही रहा…क्या गलत हुआ और न जाने क्या-क्या? ऐसा हम सभी के साथ होता है. पर प्यार में खोईं लड़कियां अक्सर इन बातों पर फोकस करती हैं. तो आइए जानते हैं कि, आखिर सोने से पहले बिस्तर पर लेटे-लेटे लड़कियां क्या सोचती हैं?
भावी पार्टनर की कल्पना
सोने पहले लगभग हर लड़की अपने पार्टनर के बारे में सोचती जरूर है. अगर वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो उसके बारे में सोचती है और अगर सिंगल है तो अपने भावी पार्टनर की कल्पना करती है.
अगली सुबह उठने की चिंता
सोने से पहले ही उन्हें अगले दिन सुबह उठने की चिंता सताने लगती है. अलार्म लगाना और फिर उसे तकिए के पास ऐसे रखना कि उसकी आवाज सीधे कान में पड़े. सोने से पहले ही अगले दिन सुबह उठने, सुबह क्या पहनेंगे, लंच क्या ले जाएंगे और इसी तरह की कई छोटी-बड़ी बातों की चिंता उन्हें सताने लगती है.
दिनभर क्या-किया किया
वैसे तो ये सभी लड़कियों के दिमाग में चलता है कि, मैंने दिनभर में क्या-क्या किया. लेकिन प्यार में खोई लड़कियों के साथ ज्यादा होता है. बता दें कि, रात को सोने से पहले लड़कियां दिनभर के घटनाक्रमों को रीवाइंड करके सोचती हैं.
दोस्त का स्टाइल-ड्रेस
लड़कियां सोने से पहले अपनी उस सहेली बारे में जरूर सोचती हैं, जिसे वो खुद से ज्यादा सुंदर समझती हैं. वो हर रोज कॉलेज की सबसे स्टाइलिश लड़की और उसकी ड्रेसेज के बारे में भी सोचती हैं.
कॉलेज दोस्त के बारे में
हर प्यार में डूबी लड़की दिन में एक बार कॉलेज के दिन जरूर याद करती है. ज्यादातर वो उस लड़की के बारे में भी सोचती हैं जिसके पीछे उसके कॉलेज के सारे लड़के दीवाने हैं.
लाइफ के बारे में
लड़कियां हर रोज सोने से पहले अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में सोचती है. जिसमें शादी के बाद की जिंदगी और करियर से जुड़ी बातें शामिल होती हैं.
डिस्क्लेमर
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.