किसी की पड़ी थी कमरे में लाश…किसी ने छत से लगाई छलांग, वो पांच 90’s की एक्ट्रेस; जिनकी आज तक नहीं सुलझी मर्डर मिस्ट्री
Bollywood Actress Murder Mystery: बॉलीवुड की चमक-दमक दूर से जितनी खूबसूरत लगती है. उसके पीछे की दुनिया उतनी ही दर्दनाक भी हो सकती है. इस इंडस्ट्री में कई सितारों ने शोहरत तो खूब हासिल की, लेकिन निजी जिंदगी में अकेलेपन और परेशानियों से जूझते रहे. इन्हीं में एक नाम था मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी का शामिल है. इस लिस्ट में कई और हसीनाएं शामिल हैं, जिनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. साथ ही मौत की मिस्ट्री आजतक अनसुलझी है. आखिर उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों में ऐसा क्या हुआ था? आइए जानते हैं.
परवीन बाबी
परवीन बाबी मुंबई के अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं. जब बाहर अखबार और दूध के पैकेट कई दिनों तक पड़े रहे, तब लोगों को शक हुआ. घर खोला गया तो उनकी मौत का पता चला.
मीना कुमारी
मीना कुमारी ने फिल्मों में खूब नाम और दौलत कमाई, लेकिन जिंदगी के आखिरी दिनों में हालात बेहद खराब हो गए थे. कहा जाता है कि उनके इलाज का अस्पताल बिल चुकाने तक पैसे नहीं थे.
दिव्या भारती
दिव्या भारती की अचानक हुई मौत आज भी कई सवाल छोड़ जाती है. वह अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई थीं. पुलिस ने इसे हादसा माना, लेकिन उनकी मौत को लेकर चर्चाएं आज भी होती हैं.
ललिता पवार
ललिता पवार ने फिल्मों में लंबा और शानदार सफर तय किया था. लेकिन उनकी जिंदगी का अंत बेहद अकेला रहा. वह अपने फ्लैट में मृत मिलीं और उनकी मौत की खबर दो दिन बाद सामने आई.
नलिनी जयवंत
नलिनी जयवंत ने देव आनंद जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था. 2010 में उनकी मौत के समय वह अपने घर में अकेली थीं. उनकी मौत की खबर तीन दिन बाद सामने आई.