Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • देवदास से लेकर 2 स्टेट्स तक, मशहूर नॉवेल्स पर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में, हर साहित्य के प्रेमी को आती हैं पसंद

देवदास से लेकर 2 स्टेट्स तक, मशहूर नॉवेल्स पर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में, हर साहित्य के प्रेमी को आती हैं पसंद

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनी हैं जो कई लेखकों की मशहूर कृतियों पर लिखी गई हैं. इनमें से कई फिल्मों को फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं. जब किसी उपन्यास पर आधारित फिल्म बनाई जाती है तत्कालीन समय की स्थिरता और खुशबू होती है. जब से बॉलीवुड की शुरुआत हुई है तब से कई फिल्में महान साहित्यिक रचनाओं पर बन चुकी हैं. आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में!

Last Updated: August 26, 2026 | 5:44 PM IST
devdas - Photo Gallery
1/5

देवदास (2002)

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की क्लासिक बंगाली लघु उपन्यास देवदास पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया है.  इस फिल्म ने फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार जीते हैं. इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था.

parineeta - Photo Gallery
2/5

परिणीता (2005)

यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 के बंगाली उपन्यास परिणीता पर आधारित है. ये फिल्म 20वीं सदी के आरंभिक काल के कलकत्ता को दिखाती है और तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों में विकसित हुई एक प्रेम कहानी को दिखाती है.

guide - Photo Gallery
3/5

गाइड (1965)

मशहूर उपन्यासकार आर.के. नारायण के पुरस्कार विजेता अंग्रेजी उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित इस फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की कालजयी फिल्मों में गिनी जाती है.

pinjar - Photo Gallery
4/5

पिंजर

कवयित्री और उपन्यासकार अमृता प्रीतम द्वारा 1950 में लिखित पंजाबी उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित इस फिल्म में उर्मिला मांतोडकर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म देश के विभाजन के समय की सामाजिक परिस्थितियों और महिलाओं की स्थिति को बखूबी दिखाती है.

2 states - Photo Gallery
5/5

2 स्टेट्स

आधुनिक सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकारों में से एक चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में दो विपरीत सांस्कृतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि वाले दो लोगों की प्रेम कहानी को दिखाया गया है.

More News