Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मसाला डोसा से लेकर मालपुआ तक, दुनिया के टॉप 100 पैनकेक की सूची में शामिल हुए 11 भारतीय व्यंजन, देखें List

मसाला डोसा से लेकर मालपुआ तक, दुनिया के टॉप 100 पैनकेक की सूची में शामिल हुए 11 भारतीय व्यंजन, देखें List

फूड गाइड टेस्ट एटलस ने अप्रैल में प्रकाशित अपनी टॉप 100 पैनकेक सूची में भारत भर के 11 भारतीय व्यंजनों को शामिल किया है. फ्रेंच क्रेप्स और लातवियाई आलू पैनकेक के बीच कुछ बेहद देसी पैनकेक भी शामिल हैं, और ये सिर्फ डोसे तक ही सीमित नहीं हैं. इस लिस्ट में भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली कई डिशेस को शामिल किया गया है. आइये जानते हैं इस लिस्ट में भारत के कौन-कौन से व्यंजन शामिल हैं:

Last Updated: May 3, 2026 | 3:10 PM IST
masala dosa - Photo Gallery
1/11

मसाला डोसा

यह लिस्ट में छठे स्थान पर है. इसे चावल, दाल, आलू, मेथी, घी और करी पत्ते से बनाया जाता है और चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है.

dosa - Photo Gallery
2/11

डोसा, तमिलनाडु

प्लेन डोसा इस लिस्ट में 15वें स्थान पर है. दोसा दक्षिण भारत का एक पतला पैनकेक या क्रेप है, जो मुख्य रूप से दाल और चावल के फर्मेन्टेड घोल से बनाया जाता है.

paper dosa - Photo Gallery
3/11

तमिलनाडु का पेपर डोसा

यह इस लिस्ट में 35वें स्थान पर है. पेपर डोसा एक बेहद पतला, कागज़ जैसा क्रिस्पी दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जिसे चावल और उड़द दाल के किण्वित (fermented) घोल से बनाया जाता है. इसे घी या तेल के साथ तवे पर सुनहरा होने तक सेककर नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है.

appam - Photo Gallery
4/11

केरल का अप्पम

यह इस लिस्ट में 60वें स्थान पर है. अप्पम या वेल्लयप्पम दक्षिण भारत में बनने वाला एक प्रकार का पतला, किनारों पर कुरकुरा और बीच में नरम डोसा/चीला जैसा व्यंजन है. यह खमीर उठाए हुए चावल के घोल और नारियल के दूध से बनाया जाता है.

pesarattu - Photo Gallery
5/11

आंध्र प्रदेश का पेसरा डोसा

यह इस लिस्ट में 63वें स्थान पर है. पेसरट्टू (Pesarattu) आंध्र प्रदेश का एक प्रसिद्ध, प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक नाश्ता है, जो साबुत हरी मूंग (Green Gram) से बनाया जाता है. यह सामान्य डोसे के विपरीत बिना खमीर (Fermentation) उठाए तुरंत बनाया जा सकता है, जिसमें मूंग, अदरक और हरी मिर्च का इस्तेमाल होता है.

uttapam - Photo Gallery
6/11

तमिलनाडु का उत्तपम

यह सूची में 74वें स्थान पर है.  यह एक प्रकार का मोटा और नमकीन पैनकेक होता है, जिसे विशेष रूप से नाश्ते में परोसा जाता है. दिखने में यह एक 'पिज़्ज़ा' के समान लगता है और आम दोसा के मुक़ाबले काफी मोटा और नरम होता है.

neer dosa - Photo Gallery
7/11

कर्नाटक का नीर डोसा

यह इस लिस्ट में 84वें स्थान पर है. नीर डोसा का तुलू भाषा में अर्थ पानी का डोसा जो कि चावल के घोल से तैयार किया गया क्रेप होता है। नीर डोसा तुलू नाडु क्षेत्र और उडुपी के हिस्से से एक स्वादिष्ट व्यंजन है.

malpua - Photo Gallery
8/11

मालपुआ

यह इस लिस्ट में 85वें स्थान पर है. यह मैदा, खोया व चीनी से बनाया जाता है। मालपुआ एक प्रकार का पैनकेक है जो एक भोजन के अंत में परोसे गए मिठाई की तरह या एक नाश्ता की तरह परोसा जाता है. यह भारत और बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय है.

kallappam - Photo Gallery
9/11

कल्लपम, केरल

यह 95वें स्थान पर है. कल्लप्पम (Kallappam) केरल का एक पारंपरिक और स्वादिष्ट चावल का पैनकेक है, जो अपनी जालीदार किनारों के लिए जाना जाता है। इसे परंपरागत रूप से ताड़ी (Kallu) से बनाया जाता था, लेकिन अब खमीर (Yeast) का उपयोग किया जाता है.

rawa dosa - Photo Gallery
10/11

रवा डोसा

यह लिस्ट में 96वें स्थान पर है. रवा डोसा (सूजी का डोसा) एक झटपट बनने वाला, कुरकुरा और जालीदार दक्षिण भारतीय नाश्ता है, जिसे बिना खमीर (fermentation) के बनाया जा सकता है. यह सूजी (रवा), चावल का आटा, मैदा, दही और मसालों के पतले घोल से बनता है.

odisa pitha - Photo Gallery
11/11

ओडिशा का पीठा

यह डिश सूची में 98वें स्थान पर है. ओडिशा का पीठा पारंपरिक चावल आधारित व्यंजन है, जो मुख्य रूप से त्यौहारों पर बनता है। सबसे प्रसिद्ध प्रकारों में पोड़ा पीठा (भुना हुआ), मंदा पीठा (उबला हुआ), और काकरा पीठा (तला हुआ) शामिल हैं, जो चावल के आटे, नारियल, गुड़ और सूखे मेवों से बनते हैं.

More News