‘टोस्टर’ के कंजूस पति से लेकर ‘स्त्री’ के विक्की तक, राजकुमार राव की 6 बेस्ट फिल्में, एक तो oscar के नॉमिनेशन में भी हुई शामिल
राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर (toaster) चुकी है. राजकुमार राव ने 2010 में फ़िल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्में दीं. 2013 में उन्हें काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार और फ़िल्म शाहिद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला. यहां उनकी 6 बेस्ट फिल्मों के बारे में बताया गया है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए!
टोस्टर
विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित और कम्पा फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म एक कंजूस व्यक्ति की उपहार में मिले टोस्टर को वापस पाने की उथल-पुथल भरी खोज पर आधारित है. इस फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं और राजकुमार ने एक कंजूस पति का किरदार निभाया है.
स्त्री
2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उन्होंने विक्की नाम के एक लड़के का किरदार निभाया है, जिसे ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसके सिवा किसी को नहीं दिखाई देती.
न्यूटन
न्यूटन का विश्व प्रीमियर 67वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के फोरम सेक्शन में हुआ था. इस फिल्म को 63वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में आठ नामांकन मिले. राव ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए एशिया पैसिफिक स्क्रीन पुरस्कार जीता था. फिल्म को 90वें अकादमी पुरस्कारों (Oscar Awards) में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारतीय प्रविष्टि के रूप में चुना गया था.
बहन होगी तेरी
बहन होगी तेरी 2017 में आई एक भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में राजकुमार राव और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं.
बधाई दो
यह फिल्म दो होमोसेक्सुअल लोगों की कहानी है, जिन्हें सामाजिक मान्यताओं के चलते शादी करना पड़ता है. इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं.
शादी में जरूर आना
शादी में जरूर आना सत्येंद्र और आरती नाम के दो व्यक्तियों की कहानी है, जो एक विवाह प्रस्ताव के माध्यम से एक साथ आते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था.