Funny Jokes: संता की शादी एक नर्स से हो गई? फिर दोस्त ने पूछा हाल तो मिला ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता की शादी एक नर्स से हो गई
बंता ने पूछा- और यार संता कैसी कट रही है?
संता- पूछ मत यार जब तक सिस्टर न बोलो तो बोलती ही नहीं है...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
सोनू (मोनू से)- यार आज नए पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया तो उसने मुझे पटक-पटककर मारा
सोनू- क्यों भाई ऐसा क्यों?
मोनू- मुझे क्या पता था कि उसकी बीवी का नाम चंदा है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
बॉयफ्रेंड- पूरी रात जगने का फायदा क्या है?
गर्लफ्रेंड- बाबू पूरी रात जगने के बाद
सुबह में ब्रश नहीं करना पड़ता
सेव योर टूथपेस्ट
फिर बॉयफ्रेंड हो गया खुश...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी,
जब दुल्हन उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
चिंटू और मिंटू दोनों सगे भाई का क्लास टेस्ट चल रहा था
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा है?
चिंटू- मैम फिर आप कहोगी कि तुम दोनों ने नकल मारी है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
गर्लफ्रेंड- बाबू मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
बॉयफ्रेंड- अरे वाह, कौन सी कंपनी का है?
गर्लफ्रेंड- लावारिस कंपनी का
बॉयफ्रेंड-अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है.