Funny Jokes: ताजमहल किसने बनवाया था? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
अध्यापक- ताजमहल किसने बनाया?
संता- जी, कारीगर ने!
अध्यापक- मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
संता- जी, ठेकेदार ने..!
अभी सवाल-जवाब जारी हैं...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- "मुंह में पानी आना" इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ.
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया…".
टीचर- गेट आउट
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा.
छात्र- सर, मुर्गा तो मैं नहीं खाता, मटर पनीर बना लेना.
छात्र को अभी से मुर्गा बना दिया...
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- 5 में से 5 घटाने पर कितने बचेंगे?
गोलू- मैडम, पता नहीं.
टीचर- मान लो तुम्हारे पास 5 भटूरे हैं, और 5 भटूरे तुझसे मैं ले लूं तो अब तेरे पास क्या बचेगा?
गोलू- मैम… छोले.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
टीचर- 1 से 10 तक गिनती सुनाओ.
संता- 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10.
टीचर- गलत, इसमें 6 कहां गया?
संता- जी वो तो मर गया.
टीचर- मर गया? कैसे मर गया?
संता- मैम, आज सुबह न्यूज में बता रहे थे कि स्वाइन फ्लू में 6 की मौत!