Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘छत्रपति शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च में छा गईं जेनेलिया डी’सूजा, नौवारी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, Photos से नहीं हटा पाएंगे नजरें

‘छत्रपति शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च में छा गईं जेनेलिया डी’सूजा, नौवारी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, Photos से नहीं हटा पाएंगे नजरें

Genelia D’souza on Chhatrapati Shivaji Trailer Launch: हाल ही में मराठी फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई थी, लेकिन सभी सितारों के बीच महफ़िल की सारी लाइमलाइट लूट गईं फिल्म की प्रोड्यूसर जेनेलिया डी’सूजा. सॉफ्ट पिंक कलर की नौवारी साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जेनेलिया के पति और फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ में शिवाजी का किरदार निभाने वाले रितेश देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री शामिल हुए थे. 

Last Updated: April 22, 2026 | 1:50 PM IST
genelia got emotional on event - Photo Gallery
1/6

इवेंट में भावुक हुईं जेनेलिया

कार्यक्रम के दौरान, रितेश मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने अपनी टीम को इस प्रोजेक्ट को साकार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. उनके बगल में खड़ी जेनेलिया भी भावुक हो गईं और मंच पर ही उनकी आंखों में आंसू आ गए.

Bhagyashri shared interesting story - Photo Gallery
2/6

भाग्यश्री ने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बारे में प्यारा किस्सा साझा किया

फिल्म में शिवाजी की मां का किरदार निभाने वाली भाग्यश्री ने सेट पर इस जोड़े से जुड़ी एक प्यारी घटना को याद किया. उन्होंने कहा, “मुझे अच्छी तरह याद है कि जेनेलिया सेट पर रितेश को खाना खिला रही थीं क्योंकि हम सब खाना खा चुके थे और वो एक शॉट सेट करने में व्यस्त थे तो, हमारी प्रोड्यूसर रोटी-सब्जी की थाली हाथ में लिए हमारे डायरेक्टर के पीछे भाग रही थीं.”

genelia's role in film - Photo Gallery
3/6

फिल्म में शिवाजी की पत्नी का किरदार

रितेश फिल्म 'राजा शिवाजी' के निर्देशक हैं और जेनेलिया सह-निर्माता हैं. फिल्म में दोनों साथ-साथ नज़र भी आ रहे हैं. रितेश मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी रानी साईबाई की भूमिका में हैं.

beautiful marathi mulgi look - Photo Gallery
4/6

मराठी मुलगी के लुक में छा गईं जेनेलिया

जेनेलिया ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर सॉफ्ट पिंक कलर की नौवारी साड़ी पहनी थी और साथ ही मराठी लुक को बेहद सलीके से कैरी किया था. 38 साल की उम्र में भी वो 25 वर्ष से ज्यादा की नहीं लग रही थीं

genelia's career - Photo Gallery
5/6

जेनेलिया का करियर

जेनेलिया ने तेलुगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है. पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 'तुझे मेरी कसम' से की थी.

national football player - Photo Gallery
6/6

नेशनल फुटबॉल प्लेयर

बहुत कम लोगों को पता होगा कि जेनेलिया नेशनल स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. उन्हें कॉलेज में खेल और पढ़ाई में रुचि थी और वे एक राज्य स्तरीय एथलीट व राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं

More News