Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Anushka-Virat in Hanuman Ansh? ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे विराट-अनुष्का? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट!

Anushka-Virat in Hanuman Ansh? ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे विराट-अनुष्का? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट!

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म रिलीज के वक्त जब शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आईं, तो कई ट्रेड पंडितों ने इसे फ्लॉप मानकर खारिज कर दिया था. किसी के मन में यह ख्याल तक नहीं आया था कि बेहद मामूली बजट वाली एक भक्ति ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कारी प्रदर्शन करेगी. लेकिन कहते हैं न कि अगर नीयत साफ हो और दर्शकों का दिल छूने की काबिलियत हो, तो चमत्कार भी होते हैं. आज वही ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में एक नया इतिहास रच रही है. फिल्म में अभिनेता शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा का मुख्य किरदार निभाया है, जिसकी दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं.

इस बीच के बड़ी खबर सामने आ रही है, फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक बयान दिया है. जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि विराट और अनुष्का फिल्म के अगले भागों में कैमियो (विशेष भूमिका) करते नजर आ सकते हैं.

Last Updated: September 9, 2026 | 9:47 PM IST
Will Virat-Anushka appear in Hanuman Ansh 2 - Photo Gallery
1/5

क्या फिल्म में नजर आएंगे विराट और अनुष्का?

कई बड़ी हस्तियों ने यह फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है. इसके बाद फिल्म के निर्देशक ने इच्छा जताई थी कि क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी यह फिल्म जरूर देखें. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक नया बयान दिया है. नम्रता ने संकेत दिया है कि विराट और अनुष्का फिल्म के अगले भागों में कैमियो (विशेष भूमिका) करते नजर आ सकते हैं.

Will Virat-Anushka appear in Hanuman Ansh 2 - Photo Gallery
2/5

तीन भागों में बनेगी फिल्म

एक हालिया इंटरव्यू में प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट को शुरू से ही तीन भागों में बनाने की योजना थी. पहले भाग की सफलता के बाद अब मेकर्स दूसरे और तीसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं.

Will Virat-Anushka appear in Hanuman Ansh 2 - Photo Gallery
3/5

पहले भारतीय भक्तों पर रहेगा ध्यान

विराट और अनुष्का का नीम करौली बाबा से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है और वे कई बार उनके कैंची धाम आश्रम भी जा चुके हैं. निर्माता नम्रता का कहना है कि कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने से पहले वे भारत के भक्तों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं, क्योंकि कैंची धाम की पहचान मुख्य रूप से भारत के लाखों श्रद्धालुओं से जुड़ी है.

Will Virat-Anushka appear in Hanuman Ansh 2 - Photo Gallery
4/5

तीसरे भाग में दिखेगी नीम करौली बाबा की वैश्विक यात्रा

फिल्म का तीसरा भाग इस बात पर केंद्रित होगा कि कैसे नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया. इसमें दिखाया जाएगा कि स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स जैसी वैश्विक हस्तियां कैसे बाबा जी के प्रति आकर्षित हुईं.

Will Virat-Anushka appear in Hanuman Ansh 2 - Photo Gallery
5/5

महज 2 करोड़ के बजट में रचा इतिहास

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट साबित हुई है. महज ₹2 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 33 दिनों के भीतर भारत में ₹143.13 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹169.20 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है.

More News