Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हनुमान अंश से रामायण तक…, बड़े पर्दे पर फिर लौट रहा धार्मिक कहानियों का दौर, जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में

हनुमान अंश से रामायण तक…, बड़े पर्दे पर फिर लौट रहा धार्मिक कहानियों का दौर, जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में

Upcoming Mythological Films: हाल ही में बड़े पर्दे पर हनुमान अंश रिलीज हुई. फिल्म पहले और दूसरे सप्ताह तो उतना कमाल नहीं कर पाई लेकिन तीसरा हफ्ता आते-आते फिल्म की पहुंच तेजी से लोगों तक बनी. इसके बाद थिएटर्स में हनुमान अंश देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते फिल्म ने 330 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब हनुमान अंश के बाद तमाम और धार्मिक कहानियां बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में…

Last Updated: September 24, 2026 | 2:12 PM IST
Mahakavya Shri Ramayan Katha - Photo Gallery
1/5

महाकाव्य श्री रामायण कथा

25 सितंबर को बड़े पर्दे पर देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा स्टारर 'महाकाव्य श्री रामाण कथा' रिलीज होने वाली है. फिल्म में देव शर्मा भगवान श्री राम का किरदार निभाएंगे. वहीं अंजलि अरोड़ा माता सीता बनेंगी. एक्टर रजनीश दुग्गल रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं.

Ramayan - Photo Gallery
2/5

रामायण

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को मेकर्स ने दो पार्ट में रिलीज करने का फैसला लिया है. पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में सनी देओल हनुमान बनेंगे और सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.

Mahavatar Dwarkadheesh - Photo Gallery
3/5

महावतार द्वारकाधीश

भगवान कृष्ण के ऊपर तो अब तक आपने कई फिल्में और सीरीज देखी होंगी. अब महावतार द्वारकाधीश भी आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फिल्म भगवान कृष्ण और द्वारका नगरी से जुड़ी फिल्म होगी. इस फिल्म को 2031 में रिलीज किया जाएगा.

Shiva: The Adiyogi - Photo Gallery
4/5

शिवा: द आदियोगी

शिवा: द आदियोगी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म सद्गुरू द्वारा सुनाई गई योग से जुड़ी कथाओं पर आधारित फिल्म बनाई जाएगी. कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी बड़े स्तर पर बन सकती है. हालांकि अभी इससे जुड़ी आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आई हैं.

Mahavatar Parashuram - Photo Gallery
5/5

महावतार परशुराम

महावतार परशुराम फिल्म को लेकर अभी से बज बनने लगा है. मेकर्स ने इसका पोस्टर शेयर किया है. नाम से ही साफ है कि ये फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले परशुराम पर बनेगी. ये एक एनिमेटेड फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार होने वाले हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म दिसंबर 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

More News