Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कैसे खोल सकते हैं शराब का ठेका? कितना आएगा खर्च, कैसे मिलेगा लाइसेंस, आसान स्टेप्स में समझें पूरी प्रक्रिया

कैसे खोल सकते हैं शराब का ठेका? कितना आएगा खर्च, कैसे मिलेगा लाइसेंस, आसान स्टेप्स में समझें पूरी प्रक्रिया

how to open Liquor shop: भारत में शराब का ठेगा खोलना एक अच्छे और फायदेमंद बिजनेस के तौर पर देखा जाता है. शराब का ठेका वैसे तो सरकारी भी होता है और प्राइवेट भी होता है. अगर आप भी शराब का ठेका खोलने जा रहे हैं तो कुछ सामान्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद एक लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, इसमें अच्छा खासा निवेश भी करना पड़ता है.

हर राज्य के अपने अलग नियम होते हैं, जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी माना जाता है. हालांकि, इस प्रक्रिया में कई बार लंबा समय भी जा सकता है. चलिए जानते हैं शराब का ठेका खोलने की पूरी प्रक्रिया के बारे में. 

Last Updated: May 4, 2026 | 5:27 PM IST
who can open liquor shop - Photo Gallery
1/6

कौन खोल सकता है शराब का ठेगा?

शराब का ठेका खोलने के लिए आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए. अगर आप दिल्ली में शराब का ठेका खोल रहे हैं तो ऐसे में 25 साल की उम्र होनी जरूरी है. इसके अलावा आपके ऊपर कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए.

documents for license - Photo Gallery
2/6

लाइसेंस के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे?

अगर आप शराब का ठेका खोलने के लिए लाइसेंस ले रहे हैं तो इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम टैक्स रिटर्न की डिटेल होने के साथ ही साथ आपके पास GST रजिस्ट्रेशन और बैंक की स्टेटमेंट आदि रहना भी काफी जरूरी है.

license to renew yearly - Photo Gallery
3/6

हर साल कराना होगा लाइसेंस रिन्यू

शराब के ठेके का लाइसेंस मिलने के बाद यह जरूरी नहीं है कि आपका लाइसेंस हमेशा के लिए हो जाएगा. बल्कि, अपने लाइसेंस को आपको रोजाना रिन्यू कराना भी जरूरी है. इसके लिए एक रिन्युअल फीस भी जमा करनी होगी.

How much investment - Photo Gallery
4/6

कितना आएगा खर्च?

शराब का ठेका खोलने में हर राज्य में अलग-अलग खर्च या इनवेस्टमेंट लग सकती है. हालांकि, अगर आप कुछ बड़े शहरों में ठेका खोलना चाहते हैं तो इसके लिए कई बार ज्यादा लागत भी लग सकती है.

how much earning - Photo Gallery
5/6

कितनी होगी कमाई?

कमाई की बात करें तो शराब का ठेका खोलने के बाद आपकी कमाई काफी अच्छी हो सकती है. अगर आपके ठेके की लोकेशन अच्छी है तो हो सकता है आप करोड़ों रुपये का रेवेन्यू भी जनरेट कर सकते हैं.

how to get license - Photo Gallery
6/6

शराब का लाइसेंस कैसे मिलता है?

शराब के ठेके का लाइसेंस लेने के लिए आपको एक्साइज डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. ज्यादातर राज्यों में यह काम ई-लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है.

More News