क्या गर्मियों में ओवरहीट करने लगता है कार का इंजन? बचाव के लिए जरूर अपनाएं ये 6 आसान टिप्स
how to prevent engine from overheating: गर्मियों के मौसम में कार और बाइक की देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है. दरअसल, गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ जाता है, जिसके चलते इंजन पर भी दबाव बनने लगता है. खासकर ऐसा तब होता है जब आप लंबी ड्राइव, ट्रैफिक जाम या धूप में लगातार कार खड़ी रहने की वजह से इंजन जल्दी ओवरहीट होने लगता है.
अगर आपकी कार का इंजन भी गर्म हो जाता है या फिर ओवरहीटिंग करने लगता है तो ऐसे में कुछ आसान टिप्स को जरूर अपनाएं ताकि इंजन को ओवरहीटिंग से बचाया जा सके.
AC का करें सही इस्तेमाल
कार के इंजन को ओवहीटिंग से बचाने के लिए आपको तेज धूप में ऐसी का इस्तेमाल थोड़ा कम कर देना चाहिए. अगर आप कार में ऐसी चला रहे हैं तो ऐसे में बीच-बीच में ऐसी को बंद करना भी जरूरी माना जाता है.
ऑयल लेवल चेक करें
अगर कार के इंजन में इंजन ऑयल की कमी है या फिर इंजन ऑयल की कंडीशन अच्छी नहीं है तो ऐसे में आपको कूलेंट के साथ ही इंजन ऑयल की मात्रा को भी अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए ताकि इंजन को हीट होने से बचाया जा सके.
गाड़ी को छाएं में करें पार्क
अगर आपकी कार का इंजन भी लगातार या फिर बार-बार गर्म हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको अपनी कार को ठंडी या फिर छांव वाली जगह पर ही पार्क करना चाहिए. गर्म या धूप वाली जगह पार्क करने से इंजन और ज्यादा ओवरहीट कर सकता है.
रेडिएटर और पंखे को चेक करें
अगर कार का इंजन ज्यादा ओवरहीट कर रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको रेडिएटर को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए बल्कि पंखे की भी जांच करते रहना चाहिए. इससे इंजन को कूल किया जा सकता है.
इंजन को दें आराम
अगर आप बहुत लंबे समय तक इंजन को स्टार्ट करके रखते हैं तो इस स्थिति में इंजन पर ज्यादा जोर पड़ता है और कई बार इंजन गर्म होकर ओवरहीट भी करने लगता है. इसलिए ट्रैफिक में आपको इंजन को खासतौर पर बंद कर देना चाहिए.
इंजन ओवरहीट होने से क्या होगा?
अगर आपकी कार का इंजन ओवरहीट कर रहा है तो ऐसी स्थिति में कार को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है. इससे कई बार कार में आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है.