Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ना रोहित ना सचिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ किसने बनाया है सबसे ज्यादा रन? नाम सुन चौंक जाएंगे आप

ना रोहित ना सचिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ किसने बनाया है सबसे ज्यादा रन? नाम सुन चौंक जाएंगे आप

Most runs in ODIs against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. ODI सीरीज़ रविवार 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. उससे पहले आइए उन टॉप-5 खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं.

Last Updated: September 25, 2026 | 1:57 PM IST
Virat Kohli - Photo Gallery
1/5

विराट कोहली

विराट कोहली ने ODI में सभी देशों के खिलाफ खूब रन बनाए हैं. वे वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. विंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. कोहली ने पहली बार 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. वे अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 ODI खेल चुके हैं. उन्होंने 2261 रन बनाए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 157 रन है.

Rohit Sharma - Photo Gallery
2/5

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 37 मैचों की 35 पारियों में 1613 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 162 रन है. उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित का एवरेज 57.60 है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कितनी शानदार पारियां खेली हैं.

Sachin Tendulkar - Photo Gallery
3/5

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सभी देशों के खिलाफ ODI में अपना दबदबा बनाया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उपयोगी पारियां खेली हैं. सचिन ने 39 मैचों की 39 पारियों में 1573 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 141 रन है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं. सचिन का औसत 52.43 है. सचिन ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 1991 में खेला था.

Rahul Dravid - Photo Gallery
4/5

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैचों की 38 पारियों में 1348 रन बनाए हैं. उन्होंने तीन शतक और आठ अर्धशतक बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 109 रन है. द्रविड़ का वेस्टइंडीज के खिलाफ औसत 42.12 है. द्रविड़ ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 1997 में खेला था.

Sourav Ganguly - Photo Gallery
5/5

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने अपना पहला वनडे 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उन्होंने 27 मैचों की 27 पारियों में कुल 1142 रन बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी सेंचुरी नहीं बनाई है. उनके नाम 11 हाफ सेंचुरी हैं. उनका बेस्ट स्कोर 98 रन है. उनका एवरेज 47.58 है.

More News