क्रिकेट के स्टार, लेकिन अंडरवर्ल्ड के टारगेट… इन भारतीय प्लेयर्स को मिल चुकी जानलेवा धमकियां
Players Who Received Death Threats: जब भी कोई खिलाड़ी बड़ा क्रिकेटर बनता है, तो उसे फेम के साथ-साथ खूब पैसा भी मिलता है. खासकर आज के समय में खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए हर साल करोड़ों रुपये मिलते हैं. साथ ही अलग-अलग लीग में खेलने पर भी मोटी कमाई होती है. भारत में स्टार क्रिकेटर्स किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते. ऐसे में जब क्रिकेटर्स अपने टैलेंट के दम पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं, तो कुछ लोगों से उनकी सफलता देखी नहीं जाती है. समाज में कुछ ऐसे अराजक तत्व हैं, जिन्होंने हमारे देश के खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी है. आइए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी, जिन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली…
सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को साल 2017 में कोलकाता स्थित उनके घर पर लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. उस लेटर में सौरव गांगुली को स्थानीय कॉलेज स्तर के एक प्रोग्राम में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस की जांच मं पता चला कि यह धमकी भेजने वाले निर्मल्या सामंता को गिरफ्तार किया.
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को 2025 में जानलेवा धमकी मिली थी. 22 अप्रैल, 2025 को गंभीर को दो ईमेल मिले, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई थी. इतना ही नहीं, इससे पहले 2021 में भी सांसद रहते हुए गंभीर को इसी तरह के ईमेल मिले थे.
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी जानलेवा धमकी मिल चुकी है. साल 2009 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जान से मारने की धमकियां मिली थीं. इसके चलते नागपुर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी.
मोहम्मद अजहरुद्दीन
साल 2005 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जान के मारने की धमकियां मिली थीं. इन धमकियों के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर और जिम पर बम से हमला करने की भी धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनकी घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
एमएस धोनी
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माओवादियों की ओर से धमकियां मिली थीं. इन धमकियों के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी.
राहुल द्रविड़
एमएस धोनी से पहले माओवादियों ने भारत के पूर्व हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके घर पर जानलेवा धमकियां के लेटर मिले थे.
मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिछले साल मई में ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. मेल भेजने वाले ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी. उस समय मोहम्मद शमी आईपीएल खेल रहे थे, जिसके चलते उनके भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी.
रिंकू सिंह
अक्टूबर 2025 में भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी कंपनी का नाम लेकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. रिंकू सिंह ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी.