IPL Injury Tracker: आईपीएल 2026 पर छाया चोटों का संकट! आयुष-खलील समेत 11 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026 Injury Tracker: IPL 2026 पर इंजरी का संकट छाया हुआ है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे. इसके बाद टूर्नामेंट के दौरान भी कई प्लेयर्स चोटिल हुए. अब इस लिस्ट में 18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का नाम भी शामिल हो गया है. आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अभी तक इस सीजन कुल 8-10 से खिलाड़ी आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. देखें पूरी लिस्ट…
हर्षित राणा
इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पहले नंबर पर आते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही हर्षित राणा के घुटने में चोट गई थी. इसके चलते वह वर्ल्ड कप के साथ ही आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए.
सैम करन
CSK से ट्रे़ड के जरिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने वाले सैम करन भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. सैम करन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, जिसके चलते टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाए.
नाथन एलिस
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे. हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर हो गए. CSK ने नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
आकाश दीप
KKR के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट का शिकार हो गए. आकाश दीप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे थे. केकेआर ने आकाश दीप को ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा था.
एडम मिल्ने
राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि एडम मिल्ने बिना कोई मैच खेले ही हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
जैक एडवर्ड्स
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी फुट इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. SRH ने ऑक्शन में उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा था.
वानिंदु हसरंगा
श्रीलंकाई दिग्गज वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके चलते उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने हसरंगा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
अथर्व अंकोलेकर
मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर अथर्व अंकोलेकर भी चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. MI ने अथर्व को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
ब्रायडन कार्स
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हाथ में चोटल लगने के कारण ब्रायडन कार्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. SRH ने ब्रायडन कार्स को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था. हैदराबाद ने कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया.
खलील अहमद
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल 2026 के बीच में चोटिल हो गए. खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं. इसके चलते वह सीजन के बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं.
आयुष म्हात्रे
अब इस लिस्ट में CSK के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का नाम भी शामिल हो गए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान आयुष म्हात्रे को बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसके चलते वह सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं.