Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • वैभव-आयुष से लेकर प्रियांश तक… T20I में डेब्यू करने को तैयार ये युवा IPL स्टार्स

वैभव-आयुष से लेकर प्रियांश तक… T20I में डेब्यू करने को तैयार ये युवा IPL स्टार्स

Young Players Ready For Debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा मंच है, जहां पर नए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है. हर साल की तरह इस सीजन भी भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना परचम लहराया है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से लेकर प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन जैसे बल्लेबाज भारत की टी20 टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में ये खिलाड़ी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए डेब्यू करने को तैयार हैं.

Last Updated: April 18, 2026 | 6:09 PM IST
Vaibhav Suryavanshi - Photo Gallery
1/8

वैभव सूर्यवंशी

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 5 मैचों में 263 की स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi team india - Photo Gallery
2/8

आयरलैंड टूर पर करेंगे डेब्यू वैभव

वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों ने उनके डेब्यू की मांग की है. रिपोर्ट्स की मानें, तो जून 2026 में आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है.

Ayush Mhatre IPL 2026 - Photo Gallery
3/8

आयुष म्हात्रे

18 साल के युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. आयुष म्हात्रे इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस सीजन CSK के लिए 5 मैचों में 171 रन बना चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. आयुष म्हात्रे बड़े शॉट लगाने के साथ सूझबूझ भरी पारी भी खेल सकते हैं.

Ayush Mhatre team india - Photo Gallery
4/8

भारत को जिता चुके अंडर-19 वर्ल्ड कप

आयुष म्हात्रे ने कप्तान के तौर पर भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी उठाई है. आयुष म्हात्रे तेज तर्रार पारी खेलने के साथ ही अपनी समझदारी भी दिखाते हैं. इसी वजह से आयुष म्हात्रे को भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है.

Prabhsimran Singh IPL 2026 - Photo Gallery
5/8

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह पिछले कई सालों से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब IPL 2026 में भी प्रभसिमरन सिंह शानदार लय में नजर आ रहे हैं. प्रभसिमरन सिंह 5 मैचों में 172.95 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बना चुके हैं.

Prabhsimran Singh team india - Photo Gallery
6/8

भारत के प्रभसिमरन जैसे खिलाड़ी की तलाश

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. वह पहली गेंद से आक्रामक अंदाज में खेलते हैं. भारतीय टीम को आने वाले समय में ऐसे ही ओपनर्स की तलाश है. साथ ही प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपिंग का भी ऑप्शन लेकर आते हैं. ऐसे में अगर प्रभसिमरन सिंह अगले कुछ समय में भारत के लिए खेलते दिखाई देते हैं, तो उसमें हैरानी की बात नहीं होगी.

Priyansh Arya IPL 2026 - Photo Gallery
7/8

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य भी पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अपनी क्लीन हिटिंग और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. IPL 2026 में प्रियांश आर्य 4 मैचों में 245.83 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बना चुके हैं.

Priyansh Arya Team india - Photo Gallery
8/8

भारतीय टीम में फिट बैठेंगे प्रियांश!

प्रियांश आर्य भारतीय टीम के आक्रामक रवैये के अनुसार बिल्कुल फिट बैठते हैं. ऐसे में उन्हें आयरलैंड या जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना जा सकता है.

More News