Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्या ‘कजरा रे 2.0’ आने वाला है? अभिषेक बच्चन ने बातों बातों में दिया बड़ा इशारा, कब आएगा सुपरहिट गाने का रीमेक

क्या ‘कजरा रे 2.0’ आने वाला है? अभिषेक बच्चन ने बातों बातों में दिया बड़ा इशारा, कब आएगा सुपरहिट गाने का रीमेक

2005 में जब फिल्म ‘बंटी और बबली’ रिलीज हुई थी, तब इसके आइटम सॉन्ग ‘कजरा रे’ ने धूम मचा दी थी और साल का सबसे सुपरहिट गाना बन गया था. हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे 2.0’ को लेकर बड़ा इशारा दिया है, जिससे फैंस की दिलचस्पी बढ़ गयी है.

Last Updated: October 2, 2026 | 5:54 PM IST
abhishek bachchan on kajra re 2.0 - Photo Gallery
1/5

अभिषेक बच्चन ने क्या कहा

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक साक्षात्कार में, जब अभिषेक से "कजरा रे" गाने के सीक्वल की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पुराने गाने के जादू को फिर से रीक्रिएट करने की खुलकर इच्छा जताई.

aishwarya rai and amitabh bachchan - Photo Gallery
2/5

ऐश और बिगबी हैं समस्या

अभिषेक ने कहा कि इस गाने को रीक्रिएट करने में एकमात्र समस्या यह है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय को मनाना होगा.  हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि असली चुनौती अमिताभ और ऐश्वर्या को मनाने में होगी.

aishwarya rai abhishek and amitabh bachchan - Photo Gallery
3/5

क्या कजरा रे 2.0 आ रहा है?

फिलहाल, 'कजरा रे 2.0' के रीमेक को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है. जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह अपने गाने के रीमेक पर काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने उत्साह से कहा कि उन्हें यह प्रोजेक्ट करने में खुशी होगी.

kajra re - Photo Gallery
4/5

2005 का सबसे हिट गाना

'कजरा रे' गाना 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का सुपरहिट गाना है. इस गाने में ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस ने जान डाल दी थी. आज भी ये गाना शादी-पार्टी की जान है.

guljar - Photo Gallery
5/5

गुलजार ने लिखे थे गाने के बोल

इस गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था, बोल गुलज़ार ने लिखे थे और इसे अलीशा चिनाई, शंकर महादेवन और जावेद अली ने गाया था. बच्चन पिता-पुत्र की जोड़ी और ऐश्वर्या राय के डांस ने इसे फिल्म के सबसे यादगार गानों में से एक बना दिया.

More News