Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘हीटवेव’ के दौरान घर से बाहर निकलना है जरूरी? ये 5 टिप्स करेंगे ‘हीटस्ट्रोक’ से बचाव

‘हीटवेव’ के दौरान घर से बाहर निकलना है जरूरी? ये 5 टिप्स करेंगे ‘हीटस्ट्रोक’ से बचाव

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ‘हीटवेव’ का कहर जारी है. प्रशासन चेतावनी भी जारी करता है कि हीटवेव के दौरान 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें. लेकिन अगर किसी वजह से आपको घर से बाहर निकलना ही पड़े तो बाहर जाने से पहले अपने शरीर को हीटवेव का सामना करने के लिए तैयार करें. यहां कुछ जरूरी टिप्स बताये गए हैं जो आपको हीटवेव से अपनी सुरक्षा करने में मदद करेगा.  

Last Updated: May 3, 2026 | 12:43 PM IST
hydrate your skin - Photo Gallery
1/5

शरीर को करें हाइड्रेटेड

धूप में घर से बाहर निकलने से पहले शरीर को अच्छे से हाइड्रेट करें. नींबू पानी, छाछ या आम पन्ना जैसे समर ड्रिंक आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे. बाहर निकलने के दौरान अपने साथ पानी का बोतल जरूर रखें.

Replenishment of Electrolytes - Photo Gallery
2/5

इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई

गर्मी के मौसम में पसीने के रूप में शरीर से सिर्फ पानी नहीं बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं. इसलिए सिर्फ सादा पानी नहीं पियें. पानी में ORS या ग्लूकोज, नींबू आदि मिलाकर पियें. पानी वाले फल जैसे खीरा, तरबूज आदि का सेवन जरूर करें, खासतौर पर घर से बाहर निकलने से पहले.

Protect yourself from direct sunlight - Photo Gallery
3/5

सीधी धूप से करें बचाव

सीधी धूप से भी खुद को बचाएं. छाता, स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल जरूर करें. इससे धूप कम लगेगी और शरीर पर गर्मी का तनाव भी कम होगा.

Keep the body cool. - Photo Gallery
4/5

शरीर को रखें ठंडा

शरीर को अंदर के साथ-साथ बाहर से भी ठंडा रखना जरूरी है. अगर आप धूप में लंबे समय तक हैं तो आप गीले कपड़े या पानी के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अपनी गर्दन, कानों के पीछे और कलाइयों पर लगाएं. शरीर के इन हिस्सों पर पानी स्प्रे करने से खून जल्दी ठंडा होता है और पूरे शरीर का तापमान तेजी से कम हो जाता है.

Never make these mistakes in the scorching heat. - Photo Gallery
5/5

तपती धूप में भूलकर भी न करें ये गलतियां

भीषण गर्मी में कुछ खास बातों का परहेज करना भी उतना ही जरूरी है। खाली पेट कभी भी बाहर न निकलें। इसके अलावा शराब, बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने और भारी भोजन करने से बचें।

More News