Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पेन बेचने वाले जॉनी कैसे बने कॉमेडी के सरताज? जिंदगी से मानी हार और फिर ऐसे बदली जिंदगी

पेन बेचने वाले जॉनी कैसे बने कॉमेडी के सरताज? जिंदगी से मानी हार और फिर ऐसे बदली जिंदगी

Johnny Lever: मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर एक लड़का हाथ में पेन लेकर घूमता था. उसके घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी, जिसके कारण वो कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियों का एहसास कर काम करने लगा. पेन बेचने वाला वो लड़का केवल राहगीरों को पेन नहीं बेचता था, वह अपनी मिमिक्री और मजेदार अंदाज से उन्हें हंसाता भी था. यही लड़का आगे चलकर बॉलीवुड का मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर बना.

Last Updated: August 14, 2026 | 11:58 AM IST
Dropped out of school after the 7th grade - Photo Gallery
1/6

7वीं कक्षा के बाद छोड़ी पढ़ाई

14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में जन्मे जॉनी लीवर का बचपन एक साधारण तेलुगु क्रिश्चियन परिवार में बीता. उनके पिता हिंदुस्तान यूनिलीवर में ऑपरेटर थे. बाद में परिवार मुंबई के धारावी इलाके में आकर बस गया. आर्थिक परेशानियां इतनी ज्यादा थीं कि जॉनी को सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी.

Sold pens on the streets of Mumbai - Photo Gallery
2/6

मुंबई की सड़कों पर बेचे पेन

इसके बाद उन्होंने परिवार की मदद के लिए छोटे-मोटे काम शुरू कर दिए और मुंबई की सड़कों पर पेन बेचने लगे. हालांकि, इसी संघर्ष के बीच उनका असली हुनर सामने आया. वह बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करते, उनके गानों पर डांस करते और लोगों का मनोरंजन करते थे. धीरे-धीरे उन्हें महसूस होने लगा कि लोगों को हंसाने की कला उनके अंदर स्वाभाविक रूप से मौजूद है.

Attempted suicide at the age of 13 - Photo Gallery
3/6

13 साल की उम्र में सुसाइड की कोशिश

जॉनी की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब वह बेहद टूट गए थे. करीब 13 साल की उम्र में पिता की शराब की लत के कारण उन्होंने काफी मानसिक दबाव झेला. बाद में रणवीर इलाहाबादिया को दिए एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने बताया कि एक समय वह रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए थे और जिंदगी खत्म करने का ख्याल उनके मन में आया था. तभी उन्हें अपनी तीन बहनों का ख्याल आया और उन्होंने वह कदम नहीं उठाया. उस पल ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी.

Johnny Lever recognized his talent - Photo Gallery
4/6

जॉनी लीवर ने हुनर को पहचान

इसके बाद जॉनी ने अपने हुनर को पहचानना शुरू किया. हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम करने के दौरान एक कंपनी इवेंट में उन्होंने अधिकारियों की मिमिक्री की. उनका अंदाज इतना पसंद किया गया कि वहीं से उन्हें ‘जॉनी लीवर’ नाम मिला. नौकरी के साथ उन्होंने स्टेज शोज जारी रखे और धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई.

Got a break with the film 'Dard Ka Rishta' - Photo Gallery
5/6

दर्द का रिश्ता फिल्म से मिला ब्रेक

1982 में अमिताभ बच्चन के साथ उनका बड़ा टूर हुआ. इसी दौरान दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने उनकी प्रतिभा देखी और उन्हें फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में मौका दिया. इसके बाद जॉनी लीवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.

Johnny Lever's net worth - Photo Gallery
6/6

जॉनी लीवर की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनी लीवर की नेटवर्थ करीब 277 करोड़ रुपये है. वह आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे. पेन बेचने वाले उस लड़के की कहानी इस बात की मिसाल है कि जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, सही वक्त पर लिया गया एक फैसला पूरी कहानी बदल सकता है.

More News