Independence Day 2026 School Holiday: 15 अगस्त 2026 को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय अवकाश है. इसलिए सामान्य तौर पर स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं होंगी. 15 अगस्त शनिवार के दिन पड़ रहा है. सरकारी छुट्टी कैलेंडर में भी इसे स्कूल के अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है.
छुट्टियों का कैलेंडर
15 अगस्त (शनिवार) को जब देश अपना 80वां इंडिपेंडेंस डे मनाएगा. यह दिन 1947 में ब्रिटिश राज से भारत की आज़ादी की याद में मनाया जाता है और पूरे देश में झंडा फहराने की रस्में, कल्चरल प्रोग्राम, परेड और देशभक्ति के प्रोग्राम होते हैं. लोकल नोटिफिकेशन के आधार पर सभी राज्यों में स्कूल बंद रहने की उम्मीद है.
किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?
15 अगस्त की छुट्टी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू राष्ट्रीय अवकाश है.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त पर दिल्ली का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी
कार्यक्रम के लिए बुलाया जा सकता है स्कूल
अगर किसी स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए अलग से बुलाया है, तो उसकी सूचना मान्य होगी. खासकर निजी स्कूल अपने कार्यक्रम की टाइमिंग अलग रख सकते हैं. इसलिए 15 अगस्त से पहले स्कूल की WhatsApp सूचना, वेबसाइट या नोटिस जरूर देख लें.