Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand Accident: कोडरमा में कांवरियों की बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 साल के बच्चे समेत 3 की मौत; 15 घायल

Jharkhand Accident: कोडरमा में कांवरियों की बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 साल के बच्चे समेत 3 की मौत; 15 घायल

Jharkhand Accident: झारखंड के कोडरमा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा भीषण हादसा हो गया. नेपाल से देवघर जा रही कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई. इस हादसे में 3 कांवरियों की मौत हो गई है और लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 13:20:47 IST

Mobile Ads 1x1

Jharkhand Accident: झारखंड के कोडरमा में शुक्रवार तड़के कांवरियों से भरी बस का भीषण सड़क हादसा हो गया. बासुकीनाथ से लौट रही बस सतगावां थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में 10 साल के बच्चे समेत 3 कांवरियों की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

नेपाल से दर्शन के लिए आए थे कांवरिया

जानकारी के मुताबिक, बस में नेपाल के करीब 45 कांवरिया सवार थे. ये श्रद्धालु चार दिन पहले देवघर और बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए झारखंड पहुंचे थे. गुरुवार रात बासुकीनाथ में दर्शन के बाद बस बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी.

पोखरडीहा मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बस

शुक्रवार अहले सुबह बस देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंची. इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री सीटों के बीच फंस गए. बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत-बचाव में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

क्या नींद की झपकी से हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस लगातार रातभर चल रही थी. हालांकि, पुलिस ने अभी हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए. सूचना मिलने के बाद सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतकों और घायलों की विस्तृत पहचान जुटाई जा रही है. हादसे के बाद यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस कितनी देर से लगातार चल रही थी और सड़क किनारे ट्रक किस स्थिति में खड़ा था.

ये भी पढ़ें: कार से खींच कर लड़की को उठा ले गए हैवान, सुनसान जगह पर नोंच खाया पुरा बदन; दोस्त के सामने ही कर दिया कांड!

MORE NEWS