Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • काजोल का क्रश था ये एक्टर, लगातार 14 फिल्में हुई थीं फ्लॉप, 2500 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ

काजोल का क्रश था ये एक्टर, लगातार 14 फिल्में हुई थीं फ्लॉप, 2500 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ

बॉलीवुड का एक बेहतरीन एक्टर, जिसका शुरुआती करियर काफी डगमगाया था लेकिन आज के समय में भी उनके स्टारडम के आगे बड़े-बड़े एक्टर भी फेल हैं. एक समय था जब उन्हें बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप का टैग झेलना पड़ा था. लेकिन जब उन्होंने करियर में सफलता हासिल करनी शुरू की, तो वो हिट फिल्मों की मशीन कहे जाने लगे. 

Last Updated: May 3, 2026 | 5:44 PM IST
Kajol crush delivered 14 flop films - Photo Gallery
1/6

14 फ्लॉप फिल्मों के बाद अडिग रहा काजोल का क्रश

हैरानी की बात ये है कि कुछ एक्टर्स दो-चार फ्लॉप फिल्में देने के बाद ही इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं, वहां ये एक्टर 14 फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी इंडस्ट्री में अडिग खड़ा रहा. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार. इन दिनों उनकी भूत बंगला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है.

Kajol had made a revelation - Photo Gallery
2/6

काजोल ने किया था खुलासा

एक दौर था जब अक्षय कुमार काजोल के क्रश हुआ करते थे. काजोल ने खुलकर इस पर बात की थी और कहा था कि 90 के दशक में उन्हें अक्षय कुमार पर क्रश था. बता दें कि 90 के दशक में अक्षय कुमार का स्टाइल, उनका एक्शन और उनकी फिटनेस काफी पॉपुलर थी, जिसके कारण हर कोई उनका फैन हो जाता था.

Akshay Kumar Films - Photo Gallery
3/6

कुछ सालों से नहीं चल रहीं अक्षय की फिल्में

बीते कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. बड़ा बजट, जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद भी उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चलीं. इसके बावजूद इंडस्ट्री में उनकी डिमांड कम नहीं हुई.

Akshay Kumar 14 Flop Films in 2 Years - Photo Gallery
4/6

दो साल में 14 फ्लॉप फिल्में

आपको जानकर हैरानी होगी कि 1997 से 199 के बीच अक्षय कुमार का करियर ठीक नहीं चल रहा था. उन्होंने लगातार 14 फ्लॉप फिल्में दी थीं. उनका नाम लगातार 14 फ्लॉप फिल्म देने वाले एक्टर के रूप में जाना जाने लगा था.

Akshay Kumar Networth - Photo Gallery
5/6

अक्षय कुमार की नेटवर्थ

वहीं दिलचस्प बात ये भी है कि बीते कुछ सालों से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ पर खास असर नहीं पड़ा है. उनकी नेटवर्थ अभी भी 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

Akshay Kumar Income Sources - Photo Gallery
6/6

कहां से कमाई करते हैं अक्षय कुमार

वे फिल्मों के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और कई बिजनेस वेंचर्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं. वो इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं.

More News