42 की उम्र में इस हसीना की हुई गोद भराई, ग्लैमरस लुक में आईं नजर, देखें फोटोज
Karishma Tanna Baby Shower: 42 वर्षीय करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं. वे अपने इस खूबसूरत समय को काफी एन्जॉय कर रही हैं. वे जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. उनकी डिलीवरी अगस्त 2026 में होने वाली है. डिलीवरी से पहले उन्होंने बेबी शावर सेरेमनी होस्ट की. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं.
दलजीत कौर ने शेयर कीं फोटोज
एक्ट्रेस दलजीत कौर ने करिश्मा तन्ना के बेबी शॉवर सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दलजीत करिश्मा तन्ना और उनके पति के साथ नजर आईं.
पार्टी मोड में दिखीं एक्ट्रेस
दलजीत, करिश्मा तन्ना और करिश्मा के पति वरुण बंगेरा संग पार्टी मोड में नजर आईं. फोटोज में कपल काफी खुशी से नाचते नजर आए.
दलजीत कौर ने शेयर किया इमोशनल नोट
दलजीत कौर ने करिश्मा संग फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'कल रात तुम उन पेंसिल हील्स और उस सेक्सी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. तुम और वरुण हमेशा से इन खुशियों के लिए बने थे.'
नन्हे मेहमाल के लिए नोट
उन्होंने आगे लिखा, 'तुम दोनों तो हमेशा से ही माता-पिता की तरह रहे हो, तुमने इसे बखूबी निभाया है और अब तुम असल में माता-पिता बनने जा रहे हो' उन्होंने आगे लिखा, 'वो नन्हा मेहमान अब दुनिया में कदम रखने वाला है. वो पहले से ही बहुत सारा प्यार भरा हुआ है.'
करिश्मा तन्ना ने शेयर कीं फोटोज
वहीं करिश्मा तन्ना ने भी अपनी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस पार्टी में करिश्मा ने साटिन की ड्रेस पहनी थी. इसके साथ उन्होंने काले रंग की हील्स पहनीं.
करिश्मा तन्ना का लुक
करिश्मा तन्ना ने इस ड्रेस के साथ ओपन हेयर और ग्लोइंग मेकअप रखा. उन्होंने इसके साथथ डार्क शेड की लिपस्टिक लगाकर लुक कंप्लीट किया. उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए.