Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Machhar Bhagane ke Gharelu Upay: केमिकल स्प्रे को कहिये बाय, 6 नेचुरल तरीके से घर से कोसों दूर भाग जाएंगे मच्छर

Machhar Bhagane ke Gharelu Upay: केमिकल स्प्रे को कहिये बाय, 6 नेचुरल तरीके से घर से कोसों दूर भाग जाएंगे मच्छर

 Machhar Bhagane ke Gharelu Upay: गर्मी और बरसात के मौसम में अक्सर घर में मक्खी-मच्छर का प्रकोप बढ़ने लगता है. मच्छर न केवल इरिटेट करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं. इन मच्छरों से बचने के लिए लोग केमिकल स्प्रे या कॉइल आदि का उपयोग करते हैं जो तुरंत असर तो दिखाते हैं, लेकिन इनके धुएं और रसायन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. लेकिन कुछ नैचुरल और घरेलू उपाय ऐसे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी नुकसान के घर से मक्खी‑मच्छर दूर कर सकते हैं.

Last Updated: April 24, 2026 | 3:30 PM IST
Neem Leaves - Photo Gallery
1/6

नीम की पत्तियां

नीम एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है. सूखी नीम की पत्तियां जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को दूर करता है.

Lemongrass - Photo Gallery
2/6

लेमनग्रास

लेमनग्रास की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप लेमनग्रास का तेल डिफ्यूज़र में डालकर चला सकते हैं. यह तरीका सुरक्षित भी है और घर में अच्छी खुशबू भी देता है.

camphor and clove - Photo Gallery
3/6

कपूर और लौंग

एक कटोरी में कपूर के टुकड़े और लौंग रखकर जलाने से मच्छर भागते हैं. यह तरीका रात के समय खासतौर पर फायदेमंद है.

Tulsi - Photo Gallery
4/6

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. घर की बालकनी या खिड़की के पास तुलसी रखने से मच्छर दूर रहते हैं.

garlic water - Photo Gallery
5/6

लहसुन का पानी

लहसुन की तेज गंध से मच्छर दूर भागते हैं. कुछ लहसुन की कलियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और फिर उस पानी को हर जगह स्प्रे करें. इससे मच्छर काफी हद तक दूर रहते हैं.

apple cider vinegar - Photo Gallery
6/6

एप्पल साइडर विनेगर

एक कटोरी में एप्पल साइडर विनेगर और कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड की मिलाकर रखने से मक्खियां आकर्षित होकर उसमें फंस जाती हैं.

More News