Malamaal Weekly 2: कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही ‘मालामाल वीकली 2’, एक्टर्स की नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान
Malamaal Weekly 2 Starcast: साल 2006 में कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ रिलीज हुई थी. फिल्म ने लोगों को काफी हंसाया था. फिल्म की पूरी कहानी एक लॉटरी पर आधारित थी. उस दौर में आई फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी, रीमा सेन, असरानी, सुधा चंद्रन और शक्ति कपूर जैसे तमाम एक्टर्स थे. वहीं इस बार आ रही फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. इनमें से कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जो जेल की सजा खाकर वापस आए हैं. आज इस स्टोरी में हम मालामाल वीकली 2 की स्टारकास्ट की नेटवर्थ की बात करने जा रहे हैं क्योंकि मालामाल वीकली पूरी फिल्म ही पैसों पर है.
राजपाल यादव
कहा जा रहा है कि मालामाल वीकली के दूसरे पार्ट में राजपाल यादव नजर आएंगे. वे हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और कर्जा नहीं चुकाने के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल गए थे. फरवरी 2026 में उन्होंने सरेंडर किया था. अगर राजपाल यादव की नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ लगभग 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
एल्विश यादव
मालामाल वीकली 2 में एल्विश यादव भी नजर आएंगे. कुछ साल पहले उन्हें नोएडा में आयोजित एक रेव पार्टी में प्रतिबंधित सांपों के जहर के इस्तेमाल के आरोप में जेल जाना पड़ा था. एल्विश यादव की नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ 30 से 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
फरदीन खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर फरदीन खान भी मालामाल वीकली में नजर आने वाले हैं. वे मई 2001 में एक ग्राम से कम कोकीन खरीदने और रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे. इस मामले में वे कुछ दिन जेल की सलाखों के पीछे रहे थे. अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ लगभग 330 करोड़ से 348 करोड़ रुपये है.
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख मालामाल वीकली के पहले पार्ट में भी नजर आए थे. अब वे इसके दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ लगभग 140 करोड़ रुपये है. वे एक फिल्म के लिए लगभग 5-6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.
परेश रावल
एक्टर परेश रावल एक बार फिर पैसों की जद्दोजहद करते नजर आएंगे. वे मालामाल वीकली 2 में नजर आएंगे. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास कुल 90 से 98 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.
रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी मालामाल वीकली 2 में नजर आ सकती हैं. कहा जा रहा है कि वे फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकती हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास कुल 166 से 200 करोड़ के बीच संपत्ति बताई जा रही है.
शिल्पा शिरोडकर
जानकारी के अनुसार, मालामाल वीकली 2 में खुदा गवाह और गोपी किशन एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर नजर आ सकती हैं. अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो वो लगभग 237 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.