Live TV
Search
Home > देश > Ujjain Stampede: बिहार के अशोकधाम के बाद उज्जैन में भगदड़, महाकालेश्वर के मंदिर परिसर में हड़कंप, देखें हालात

Ujjain Stampede: बिहार के अशोकधाम के बाद उज्जैन में भगदड़, महाकालेश्वर के मंदिर परिसर में हड़कंप, देखें हालात

Ujjain Stampede: बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध मंदिर अशोकधाम में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई. इस हादसे में सात लोग मर गए और कई घायल हुए. इसके बाद उज्जैन के महाकाल में भी भगदड़ हुई, जहां कई लोग घायल हो गए.

Written By:
Last Updated: 2026-08-17 12:49:47

Mobile Ads 1x1

Ujjain Stampede: बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध मंदिर अशोकधाम में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई. ये जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार गिरने की अफवाह से अचानक भगदड़ हुई. इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे के कुछ ही घंटों बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल से भी हादसे की खबर है. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में अफरा-तफरी मच गई. सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई. इस हादसे में भी कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखीसराय में भगदड़

बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ थी. श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगे हुए थे. अचानक से भीड़ में अफवाह हुई कि पीछे बिजली के तार फैल गए हैं. ये सुनकर लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. इससे भगदड़ की स्थिति हो गई. भीड़ ज्यादा होने के कारण लोग वहां से भाग नहीं पाए. कई महिलाएं और लोग वहां पर दब गए. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन ने मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए थे.

तड़के 3:30 बजे ही अचानक स्टेशन पर दो ट्रेनें रुकने के बाद भीड़ बढ़ गई. मंदिर में पहले से ही काफी भीड़ थी. इसी दौरान और श्रद्धालुओं के आने से भीड़ बढ़ गई. सुबह लगभग 6:45 बजे भीड़ बढ़ने से एक तरफ बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक दूसरे पर गिर गए. तुरंत 10-15 लोगों को एंबुलेंस की मदद सेअस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. 

उज्जैन के महाकाल में मची भगदड़

उज्जैन के महाकाल के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी. इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

MORE NEWS