IPS Mother Death: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की मौत हो गई. शुरुआत में बताया गया कि उनकी मां को हार्ट अटैक आया है, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही गई. हालांकि जब परिवार घर पहुंचा और वहां की स्थिति देखी, तो मामला कुछ और ही निकला. पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसमें मुंह में तौलिया ठुंसे होने, खून और चोट के निशानों की बात सामने आई. इसके अलावा उनके शरीर से कई गहने भी गायब होने की बात कही गई.
कार्यक्रम में शामिल होने गए थे IPS अधिकारी
बता दें कि लखनऊ के मालीपुर के धवरूवा गांव की है. IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा 15 अगस्त को गांव के स्कूल के किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. शाम को वो लखनऊ लौटे. सुबह लगभग 9:49 बजे सचिंद्र मिश्रा ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी माता जी को हार्ट अटैक आ गया है, जिसके कारण उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना होगा. ये जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और उन्होंने वहां पहुंचकर जो देखा, उससे सबके होश उड़ गए.
मुंह में ठुंसा तौलिया और…
पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई गई, उसमें बताया गया कि बुजुर्ग महिला का शरीर सामान्य स्थिति में नहीं था. उनके मुंह में तौलिया ठुंसा था. इसके अलावा उनके मुंह से खून निकल रहा था. शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी बात कही जा रही है. सिर के पीछे चोट लगने के निशान भी बताए गए. इन चीजों को देखकर परिवार वालों ने महिला की मौत को लेकर संदेह जताया. परिजनों को संदेह है कि महिला के साथ किसी ने जबरदस्ती कर उनकी हत्या की और फिर शरीर से सारे आभूषण निकाल लिए. हालांकि अब तक हत्यारों के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.
गांव में अकेली रहती थी मां
जानकारी के अनुसार, IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां गांव में अकेली रहती थीं. एक दाई उनकी देखभाल करने के लिए आती थीं. रविवार सुबह जब केयरटेकर उनके घर पहुंचीं, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों की मदद से उसे जबरन खोला गया, तो अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हत्या का मामला है, तो दरवाजा अंदर से किसने बंद किया?
ये भी पढ़ें: ढूंढ रहे थे बंदूक, मिल गया नोटों का पहाड़, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; आखिर कौन है रकम का असली मालिक?