UP Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने अपने बर्थडे पर सीतापुर की रहने वाली लड़की, जो उसकी गर्लफ्रेंड थी, उसे बुलाया. इसके बाद तीन दोस्तों के साथ मिलकर हैवानियत को अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि सीतापुर की रहने वाली लड़की अपनी नानी के घर लखीमपुर आई थी. पड़ोस में ही उसका बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव रहता था. उसने जन्मदिन मनाने के लिए लड़की को अपने घर बुलाया. वहां पर उसके दो दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया पहले से ही मौजूद थे.
तीनों ने मिलकर पहले केक काटा. इसके बाद एक-एक कर उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर वे फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
केक काटा और फिर की हैवानियत
15 अगस्त को पीड़िता का जन्मदिन था. इस मौके पर उसके बॉयफ्रेंड ने उसे घर पर बुलाया. वहां सिद्धार्थ के दोस्त मधुरेश और विष्णु भी मौजूद थे. आरोपियों ने पहले केक काटा और फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की को लहुलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग गए. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.
16 अगस्त को गिरफ्तार हुए आरोपी
लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त कोथाना सदर कोतवाली को सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि तीन युवकों ने बर्थडे पार्टी का झांसा देकर लड़की को घर बुलाया. इसके बाद तीन युवकों ने उसका रेप किया. पुलिस ने वहां पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. 16 अगस्त की रात को पुलिस ने तीनों आरोपियों सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: ढूंढ रहे थे बंदूक, मिल गया नोटों का पहाड़, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; आखिर कौन है रकम का असली मालिक?