Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Maneka Gandhi-Sanjay Gandhi Love Story: जब 17 साल की मेनका पर आया संजय गांधी का दिल, मॉडल को देखते ही धड़क उठा था दिल; फिर ऐसे हुई शादी

Maneka Gandhi-Sanjay Gandhi Love Story: जब 17 साल की मेनका पर आया संजय गांधी का दिल, मॉडल को देखते ही धड़क उठा था दिल; फिर ऐसे हुई शादी

Maneka Gandhi-Sanjay Gandhi Love Story: गांधी परिवार (Gandhi Family) की छोटी बहू से लेकर राजनीति की बड़ी पहचान बनने तक, मेनका गांधी (Manka Gandhi) की जिंदगी बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरी रही है. कभी मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली मेनका ने संजय गांधी से शादी के बाद देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार में कदम रखा. लेकिन पति संजय गांधी (Sanjay Gandhi) की अचानक मौत ने उनकी जिंदगी बदल दी. देश के सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस परिवार (Congress Party) से ताल्लुक रखने वाली मेनका गांधी बीजेपी की वरिष्ठ नेता रही हैं. उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है. लेकिन राजनीति परिवार से ताल्लुक रखने वाला और इंदिरा गांधी का जिगर का टुकड़ा संजय गांधी की मुलाकात एक मॉडल से कैसे हुई और ये मुलाकात प्यार में कैसे बदली आइए जानते हैं यहां…

Last Updated: August 26, 2026 | 10:28 AM IST
Maneka Gandhi-Sanjay Gandhi Love Story - Photo Gallery
1/7

दिल्ली में हुआ जन्म और पढ़ाई

मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता तरलोचन सिंह आनंद भारतीय सेना में थे. मेनका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई की.

sanjay gandhi lovestory - Photo Gallery
2/7

17 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

मेनका ने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. करीब 17 साल की उम्र में उन्होंने बॉम्बे डाइंग के लिए मॉडलिंग की. वह कॉलेज के ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी जीत चुकी थीं. इसके अलावा उन्होंने टॉवल बनाने वाली कंपनी के लिए भी मॉडलिंग की थी.

maneka gandhi husband - Photo Gallery
3/7

कैसे मिली संजय को मेनका?

बताया जाता है कि संजय गांधी ने मेनका को एक विज्ञापन में देखा था. इसके बाद वह उनसे मिलना चाहते थे. दोनों की पहली मुलाकात 14 दिसंबर 1973 को एक कॉकटेल पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे.

sanjay gandhi-meneka gandhi - Photo Gallery
4/7

पहली बार इंदिरा गांधी से मुलाकात

साल 1974 में संजय गांधी मेनका को अपने घर 1 सफदरजंग रोड लेकर गए. वहां मेनका की मुलाकात इंदिरा गांधी से हुई. वह उस समय काफी घबराई हुई थीं. इंदिरा गांधी ने उनसे उनके बारे में पूछा. धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता अच्छा हो गया.

indira gandhi - Photo Gallery
5/7

इंदिरा गांधी के घर हुई सगाई

29 जुलाई 1974 को मेनका और संजय गांधी ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली. बताया जाता है कि इंदिरा गांधी ने मेनका को सोने और फिरोजी पत्थर का सेट और साड़ी भी तोहफे में दी थी.

maneka gandhi - Photo Gallery
6/7

शादी के बाद राजनीतिक सफर में साथ

मेनका और संजय गांधी ने 23 सितंबर 1974 को शादी की. शादी के बाद मेनका अक्सर संजय के साथ राजनीतिक दौरों पर जाती थीं. दोनों की जोड़ी उस समय मीडिया में काफी चर्चा में रहती थी.

sanjay gandhi - Photo Gallery
7/7

संजय गांधी की मौत

13 मार्च 1980 को मेनका और संजय गांधी बेटे के माता-पिता बने. उन्होंने बेटे का नाम वरुण गांधी रखा. लेकिन सिर्फ तीन महीने बाद 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में संजय गांधी की मौत हो गई. संजय खुद विमान उड़ा रहे थे और उड़ान के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद मेनका की जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

More News