MI vs PBKS: वानखेड़े में मुंबई बनाम पंजाब की जंग… पिच रिपोर्ट से लेकर रिकॉर्ड तक, देखें सारी डिटेल्स
MI vs PBKS Match: IPL 2026 का 24वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करना चाहेगी. मुंबई को पिछले 3 मैचों में लगातार बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर आ रही है. पंजाब ने 4 मैचों में 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच बारिश से धुल गया. ऐसे में पंजाब किंग्स एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…
कहां खेला जाएगा मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच 16 अप्रैल को भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए शाम बजे टॉस होगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने भी उतने ही मुकाबले अपने नाम किए हैं.
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच अच्छी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. इस मैदान पर अच्छा स्पीड और बाउंस मिलता है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. इससे यहां पर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं. ऐसे में मुंबई बनाम पंजाब के मैच में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमों में पावर हिटर्स हैं.
दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आखिरी मुकाबला IPL 2026 के प्लेऑफ में हुआ था. इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई को 5 विकेट से हरा दिया था. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब की टीम ने 19 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया था.
प्वाइंट्स टेबल में कहां मुंबई-पंजाब?
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 9वें नंबर पर है. मुंबई ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 में हार मिली है.
कहां देख सकेंगे लाइव?
फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल पर JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
MI predicted playing xi
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट: शेरफेन रदरफोर्ड)
PBKS की संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, युजवेंद्र चहल, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह. (इम्पैक्ट: प्रियांश आर्य)