Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘तेरी तो…’ जब मोहनीश बहल ने लिया था सलमान खान से पंगा, ‘भाईजान’ ने ऐसे लिया बदला

‘तेरी तो…’ जब मोहनीश बहल ने लिया था सलमान खान से पंगा, ‘भाईजान’ ने ऐसे लिया बदला

Salman Khan and Mohnish Bahl: सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि अगर कोई भाईजान से पंगा लेता है, तो वो उसे कहीं का नहीं छोड़ते. हालांकि मोहनीश बहल एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सलमान खान का मजाक बनाया और सलमान खान ने उन्हें आगे बढ़ाया. बता दें कि सलमान खान और मोहनीश बहल ने साथ में काम किया. उन्होंने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. दोनों अच्छे दोस्त हैं. वहीं मोहनीश बहल सलमान खान के सीनियर हैं. 

Last Updated: August 14, 2026 | 12:51 PM IST
Questions were raised due to his physique - Photo Gallery
1/6

कद काठी के कारण उठाया था सवाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब सलमान खान इंडस्ट्री में आए और मोहनीश को पता चला, तो कि सलमान खान एक्टर बनना चाहते हैं, तो वो हैरान रह गए थे. उन्होंने सलमान खान का मजाक बनाते हुए कहा था, 'तेरी तो हाइट ही नहीं है, तू क्या एक्टर बनेगा. मेरे जैसी कद काठी वाला इंसान फिल्मों में सफल नहीं हो पाया, तो तुम कैसे बन पाओगे.'

Salman and Mohnish met at gym - Photo Gallery
2/6

होटल में हुई थी सलमान और मोहनीश की मुलाकात

मोहनीश बहल ने अतिथि पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ के इक्वेशन पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे और सलमान खान C-रॉक होटल के जिम में ट्रेनिंग करते थे. मोहनीश फिल्मों में आए लेकिन टिक नहीं पाए. उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. वहीं सलमान खान उन दिनों फिल्मी दुनिया में कदम रखना चाहते थे. होटल के जिम में दोनों की मुलाकात हुई.

Salman Khan saved Mohnish's career - Photo Gallery
3/6

सलमान खान ने बचाया मोहनीश का करियर

उन्होंने कहा कि उस दौर में सलमान काफी पतले-दुबले हुआ करते थे और फिल्मों में एंट्री चाहते थे. ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने मोहनीश का करियर डूबने से बचा लिया. उन्होंने कहा कि उनके कई दोस्त हैं लेकिन एक खास दोस्त है, जिससे तब दोस्ती हुई जब मेरा समय खराब चल रहा था. उन्हें लोग सलमान खान के नाम से जानते हैं. उन्होंने जिम में मुझसे कहा था कि 'मोहनीश मैं एक्टर बनना चाहता हूं'

Salman Khan was made fun of through Mohnish - Photo Gallery
4/6

मोहनीश से बनाया था सलमान खान का मजाक

मोहनीश ने उन्हें जवाब दिया, 'क्या बोल रहे हो तुम? मैं फ्लॉप हो चुका हूं, तुम कैसे एक्टर बनोगे? जबकि मैं छह फीट लंबा हूं. तुम्हारी तो हाइट भी नहीं है, तुम एक्टर कैसे बन सकते हो?' हालांकि सलमान इस बात से नाराज नहीं हुए. वे मुस्कुरा कर वहां से चले गए. थोड़े दिनों बाद जब सलमान को फिल्म मिली, तो सलमान खान उनके पास गए और कहा, 'मुझे राजश्री प्रोडक्शन की एक पिक्चर मिली है. उसमें विलन का रोल है. क्या तुम करोगे?'

Salman helped Mohnish land role - Photo Gallery
5/6

सलमान ने मोहनीश को दिलाया रोल

उन्होंने आगे कहा कि 'इस पर मुझे लगे कि वो ऐसे समय में मेरे पास ऑफर लाए थे, जिसने मुझपे तब भरोसा किया, जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं था. मैंने बिना कुछ सोचा कहा कि हां क्यों नहीं करूंगा.' वो फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी, जिसमें सलमान लीड रोल में थे और मोहनीश बहल ने विलन का रोल किया था. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म से सलमान को ड्रीम लॉन्च फिल्म मिली और मोहनीश का करियर फिर से शुरू हो गया. आखिरी बार सलमान और मोहनीश ने फिल्म जय हो में एक साथ काम किया था.

Launched Mohnish's daughter Pranutan - Photo Gallery
6/6

मोहनीश की बेटी प्रनुतन को किया लॉन्च

सलमान खान ने मोहनीश का करियर बचाया और साथ ही उनकी बिटिया प्रनुतन को भी लॉन्च किया. सलमान खान के प्रोडशन में बनी ‘नोटबुक’ से प्रनुतन और ज़हीर इक़बाल ने अपने करियर की शुरुआत की. प्रनुतन पुरानी बेहतरीन एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं.

More News