Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ना धुआं और न ही केमिकल, आजमाएं ये आसान सा नुस्खा, मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

ना धुआं और न ही केमिकल, आजमाएं ये आसान सा नुस्खा, मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

Home Remedies: गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि सोने के समय मच्छर कानों में भनभनाने लगें. इसके कारण अक्सर लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, जो घर के बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को काफी नुकसना पहुंचाते हैं. अक्सर घरों में मच्छर भगाने के लिए केमिकल वाली कॉयल, रिफिल और अगरबत्तियां समेत तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये केमिकल युक्त चीजें बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों तक के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. आइए जानते हैं मच्छर भगाने के  बिना केमिकल वाले उपाय…

Last Updated: April 23, 2026 | 1:19 PM IST
Use Neem Leaves - Photo Gallery
1/6

नीम के पत्तों का करें इस्तेमाल

मच्छरों को भगाने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा असरकारक माना जाता है. इसके लिए आपको मुट्ठी भर नीम के पत्ते लेने हैं और उन्हें मसलकर एक जालीदार पोटली में बांधकर सिर के पास रख लें इसके बाद मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे.

Tulsi leaves are also beneficial - Photo Gallery
2/6

तुलसी की पत्ती भी फायदेमंद

मच्छरों को तुलसी की महक पसंद नहीं होती. इसके कारण आप मच्छरों से बचने के लिए तुलसी की पत्तियां या उसकी टहनियों के इस्तेमाल कर सकते हैं. सोते समय आप इन्हें अपनी तकिए के पास रख लें.

Mix camphor with neem leaves - Photo Gallery
3/6

नीम की पत्ती के साथ कपूर मिलाएं

अगर आपके घर में बहुत ज्यादा मच्छर हैं, तो आप सूखी नीम की पत्तियों को कपूर के साथ जलाकर कमरे में रखें. इसके धुएं से मच्छर नहीं आते. साथ ही ये कॉइल से बेहतर और सुरक्षित है.

Mix camphor with bay leaves - Photo Gallery
4/6

तेज पत्ता के साथ कपूर मिलाएं

रात के समय तेज पत्ता और कपूर को एक पोटली में बांधकर तकिया के पास रख लें. इसकी महक मच्छरों को पसंद नहीं आती और मच्छर दूर भाग जाते हैं.

Why does a mosquito infestation occur? - Photo Gallery
5/6

क्यों होता है मच्छरों का प्रकोप?

बता दें कि जब घर के आसपास बहुत ज्यादा गंदगी होती है और आसपास पानी जमा होता है. इसके अलावा पेड़-पौधों के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है.

What is safest measure? - Photo Gallery
6/6

क्या है सबसे सुरक्षित उपाय?

अगर आप अपने आसपास की गंदगी और पानी को हटा देते हैं, तो मच्छरों का प्रकोप कम हो जाता है. वहीं नेचुरल रिपेलेंट को मच्छर भगाने के लिए सुरक्षित तरीका माना जाता है.

More News