Kathal Achar Recipe: गर्मी के मौसम में आपने कटहल की सब्जी या फल की तरह कटहल को जरूर खाया होगा. कटहल को वेजिटेरियन लोगों का नॉनवेज भी कहा जाता है. कचहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कटहल में विटामिन सी, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और राइबोफ्लेविन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. बिहार में कटहल की सब्जी के साथ ही कटहल का अचार भी बहुत फेमस है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है. कटहल का अचार खाने के मजे को दोगुना कर देता है. कटहल का अचार दाल-चावल, पराठे और रोटी आदि के साथ एंजॉय किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान सा तरीका क्या है?
सबसे पहले करें ये काम
कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे कटहल को छालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे उबालकर अच्छी तरह से सुखा लें. इसके बाद इसमें सरसों का तेल अच्छी तरह से खौला लें. अब इसे ठंडा कर लें और इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, हींग और सरसों डालकर कटहल में अच्छी तरह से मिला लें. ध्यान रखें कि अचार बनाते समय साफ-सफाई और धूप लगाना बहुत जरूरी होता है. इसे कई दिनों तक धूप में रखकर सूर्य की रोशनी से पकाया जाता है.
शीशे के कंटेनर में करें स्टोर
कहा जाता है कि इसे जितने दिनों तक धूप में रखेंगे, इसका स्वाद उतना ही अच्छा होता है. एक बार अचार बनने के बाद इसे महीनों तक शीशे के कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है. आप इस अचार को रोटी-सब्जी, दाल चावल और पराठों के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं.
सेहत के नजरिए से कटहल के अचार के फायदे
कहा जाता है कि कटहल का अचार सेहत के नजरिए से भी बेहतरीन होता है. इसे पचाना काफी आसान होता है. इसमें मेथी, अजवायन और हींग आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जो गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देते हैं. सरसों के तेल में जो गुण पाए जाते हैं, वो शरीर को ताकत देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं.