Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • OTT Release This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज, ये 7 फिल्में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

OTT Release This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज, ये 7 फिल्में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

OTT Release This Week (27 April to 1 May): इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. एक्शन, रोमांस, क्राइम और डॉक्यू-ड्रामा का शानदार मिक्स लोगों के लिए तैयार है. अगर आप नई वेब सीरीज और फिल्मों की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपके वीकेंड को पूरी तरह सेट कर देगी.

Last Updated: April 27, 2026 | 2:49 PM IST
Glory - Photo Gallery
1/7

ग्लोरी

ये स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड पर आधारित है. कहानी एक खिलाड़ी के संघर्ष, मेहनत और ओलंपिक गोल्ड जीतने के जुनून को दिखाती है. ये नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी.

Wuthering Heights - Photo Gallery
2/7

वर्थरिंग हाइट्स

ये एक रोमांटिक पीरियड फिल्म है जो 18वीं सदी की प्रेम कहानी दिखाती है. हीथक्लिफ और कैथरीन के बीच का प्यार और उसकी दुखद परिणति कहानी का मेन हिस्सा है. ये फिल्म 1 मई को HBO Max पर आएगी.

Undekhi Season 4 - Photo Gallery
3/7

अनदेखी सीजन 4

इस सीजन में पापाजी और रिंकू के बीच आखिरी और खतरनाक टकराव देखने को मिलेगा. क्राइम और पावर की इस कहानी का अंत काफी रोमांचक होगा.

The House of Spirits - Photo Gallery
4/7

द हाउस ऑफ स्पिरिट

ये एक पीरियड ड्रामा है जो एक परिवार की चार पीढ़ियों की कहानी बताता है. इसमें प्यार, जादू और राजनीतिक संघर्ष का मिश्रण देखने को मिलता है. ये प्राइम वीडियो पर 29 अप्रैल को आएगी.

The Kerala Story 2: Goes Beyond - Photo Gallery
5/7

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड

ये फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है जो रिश्तों और पहचान के जाल में फंस जाती हैं. इसमें संवेदनशील मुद्दों को थ्रिलर अंदाज में दिखाया गया है. ये फिल्म 1 मई 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी.

Straight to Hell - Photo Gallery
6/7

स्ट्रेट टू हेल

ये जापानी ड्रामा एक फेमस फॉर्च्यून टेलर की जिंदगी पर आधारित है. इसमें उनके संघर्ष और विवादों से भरे सफर को दिखाया गया है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 अप्रैल को रिलीज होगी.

Lawrence of Punjab - Photo Gallery
7/7

लॉरेंस ऑफ पंजाब

ये डॉक्यूसीरीज एक कुख्यात गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित है. इसमें उसके अपराध और विवादित जीवन को गहराई से दिखाया गया है. ये ZEE5 पर 27 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

More News