Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई. जिसमें एहसान नामक बदमाश की दो गोली लगी. इससे एहसान की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल, सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया.जब पुलिस को बदमाशों ने देखा तो फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.
सूचना को आधार पर की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश किस्म के लोग क्षेत्र में कुछ वारदात करने के इरादे से घूम रहे है. सूचना मिलने पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया. थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच मुठभेड़ हु़ई. हालांकि फायरिंग की शुरुआत बदमाशों द्वारा की गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों को मार गिराया.
ईनामी बदमाश हुआ ढ़ेर
मुठभेड़ के दौरान एहसान पुत्र रियासत गांव कपूरी को पुलिस मठभेड़ में सीने और पैर में गोली लगी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया. गौरतलब है कि एहसान जिस पर 1 लाख का इनाम योगी सरकार के द्वारा रखा गया था. एक कुख्यात बदमाश था. जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी. फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन जारी है.
मुठभेड़ में हुए पुलिस जवान घायल
जानकारी के अनुसार प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं. इसके अलावा हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.