Toyota Taisor vs Jeep Compass: कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का दबदबा कई सालों से कायम है. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इन कारों को काफी बेहतरीन और दमदार माना जाता है. बहुत से लोग आज के समय में कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेकर उसमें सीएनजी किट लगवाकर भी चलाते हैं, जोकि काफी किफायती विकल्प हो सकता है. चाहे ऑफिस जाना हो या फैमली के साथ छोटी-मोटी ट्रिप पर ही क्यों न जाना हो. कार आज के समय में एक बेस्ट विकल्प मानी जाती है. लेकिन, ऐसे में एक अच्छी और किफायती कार लेना वाकई बेस्ट होती है.
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Toyota Taisor vs Jeep Compass में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.
फीचर्स में कौन ज्यादा बेहतर?
Toyota Taisor एक बेहतरीन मिड साइज एसयूवी कार है, जिसमें 9 इंच की टचस्क्रीन के साथ ही 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया जाता है. इसके अलावा रियर ऐसी वेंट्स और Head-up display (HUD) भी मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Jeep Compass एक बेहतरीन कार है, जिसमें आपको 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है साथ ही साथ ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो का ऑप्सन देखने के लिए मिल जाता है. इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ-साथ वेंटिलेटेड सीट्स और पैनेरॉमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिल जाता है.
परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?
देखा जाए तो दोनों ही कारें परफॉर्मेंस के मामले में दमदार हैं. Toyota Taisor में 1.0L Turbo Petrol के साथ 1.2 लीटर इंजन मिलता है. इसका 1.0 लीटर इंजन 100.06 PS की पावर देने के साथ-साथ 147.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. माना जाता है कि इस कार में आपको काफी बेहतरीन पावर देखने के लिए मिलती है. Jeep Compass में आपको एक बेहतर परफॉर्मेंस और पावर मिल जाती है. इसकी बॉडी की क्वालिटी अच्छी होने के साथ ही इंजन भी काफी दमदार आता है. इस कार में आपको 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन मिल जाता है, जो 3,750 rpm पर 170 hp की पावर देता है.