Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक किसी शादी समारोह में डांस करता हुआ नजर आ रहा है. जिसमें युवक के डांस स्टेप को देखने के बाद लोगों को माइकल जैक्सन की याद आने लगी. जिसके बाद लोग उसे देसी माइकल जैक्सन कहने लगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक शख्स काले कपड़ों में पूरी तैयारी के साथ डांस फ्लोर पर उतरता है. सबसे खास बात यह है कि जब युवक को टोपी नहीं मिलता है तो सिर पर थाली लेकर डांस करना शुरू कर देता है.
उसके बाद युवक डांस स्टाइल को और भी मजेदार बना देता है. वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि ये किसी शादी समारोह का है.
डांस मूव्स देख दंग रह गए लोग
युवक का डांस स्टेप्स इतना स्मूद और फुल कॉन्फिडेंस वाले हैं कि लोगों को सच में माइकल जैक्सन की याद आ जाती है. उनके डांस मूव्स को देखने के बाद लग रहा है कि जैसे किसी प्रोफेशनल डांसर ने स्टेज में एंट्री मारी हो. बीच-बीच में उसका एक्सप्रेशन और एटीट्यूड वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना देता है.
यह भी पढ़ें – आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि माइकल जैक्सन अगर गांव में पैदा होते तो ऐसे ही डांस करते. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ये तो असली इंडियन माइलक जैक्सन है भाई. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा कि भाई ने बर्तन को भी प्रॉप बना दिया, लेवल ही अलग है. देसी टैलेंट ने दिल जीत लिया. इस तरह के कई कमेंट इस वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे.
यह भी पढ़ें – Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान