Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • OTT Release this Week: बिंज वॉच के लिए हो जाएं तैयार, इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 9 फिल्में और शो

OTT Release this Week: बिंज वॉच के लिए हो जाएं तैयार, इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 9 फिल्में और शो

OTT Release this Week: अगस्त के आखिरी सप्ताह में ओटीटी पर हर मूड के हिसाब से आपके लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है. अगर आप क्राइम क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो हम आपको रोंगटे खड़े कर देने वाली मिस्ट्री फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके अलावा अगर आप हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी और रीजनल फ़िल्में देखना चाहते हैं, तो आप उसका भी आनंद ले सकते हैं. हम आपको Netflix, JioHotstar, SonyLIV और दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने वाली नई फिल्मों और शोज के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Last Updated: August 24, 2026 | 7:21 PM IST
Babita Singh Reporting - Photo Gallery
1/9

बबीता सिंह रिपोर्टिंग

अगर आपको पुलिस थ्रिलर पसंद है, तो 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' आपकी अगली पसंद हो सकती है. यह सीरीज़ एक ऐसी पुलिस ऑफ़िसर की कहानी है जो अपनी करीबी दोस्त की मौत के बाद फिर से काम पर लौटती है. निमिषा सजयन और बरुन सोबती स्टारर यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सच्चाई का पता लगाने की उसकी कोशिशों को दिखाती है. इस सीरीज को आप 28 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Chumbak - Photo Gallery
2/9

चुंबक

चुंबक में अपार्टमेंट का ड्रामा, परिवार का हंगामा और ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिलेगी. 'चुंबक' में सुमीत व्यास, नीना गुप्ता, देवेन भोजानी और अमायरा दस्तूर को एक साथ नजर आएंगे. यह एक मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी में सेट, कई पीढ़ियों की कहानी वाली एंटरटेनिंग फ़िल्म है. इसे 28 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Michael - Photo Gallery
3/9

माइकल

माइकल जैक्सन के फ़ैन्स के लिए एक तोहफ़ा है. 'किंग ऑफ़ पॉप' फिर से चर्चा में हैं. म्यूज़िक लेजेंड माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक 'माइकल' 29 अगस्त से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली यह बायोपिक इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी. ये बायोपिक जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.

Bandar - Photo Gallery
4/9

बंदर

अनुराग कश्यप की थ्रिलर फ़िल्म 'बंदर'कुछ समय पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन अब इसे ऑनलाइन दर्शकों तक पहुंचने का एक और मौका मिल रहा है. यह फ़िल्म 28 अगस्त को अब OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है.

The Whisper Man - Photo Gallery
5/9

'द व्हिस्पर मैन'

क्या आपको गहरे रहस्य पसंद हैं? अगर हां, तो 'द व्हिस्पर मैन' आपके वीकेंड के लिए अगली पसंद हो सकती है. रॉबर्ट डी नीरो और मिशेल मोनाघन स्टारर यह सीरियल-किलर थ्रिलर दुख, अपराध और एक डरावने अतीत की कहानी है. जेम्स ऐशक्रॉफ़्ट के निर्देशन में बना यह शो निश्चित रूप से दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाएगा. ये 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Anbe Diana - Photo Gallery
6/9

अंबे डायना

अगर आप सीरियल किलर और गहरे रहस्यों से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो 'अंबे डायना' वीकेंड पर थोड़ा रोमांस और हंसी-मज़ाक लेकर आ रही है. परी इलावझगन और राम्या रंगनाथन की मुख्य भूमिका वाली यह तमिल रोमांटिक-कॉमेडी वीकेंड पर देखने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. ये फिल्म 28 अगस्त को सोनी लिव पर तमिल भाषा में रिलीज होने वाली है.

The Last Sunrise - Photo Gallery
7/9

द लास्ट सनराइज़

'द लास्ट सनराइज़' एक ऐसे कॉलेज स्टूडेंट की कहानी है जिसे एक गंभीर बीमारी है और वह 'पल में जीना' सीखता है. इसमें ईवा लोंगोरिया, माया रेफिको और फर्नांडो लिंडेज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये प्राइम वीडियो पर 26 अगस्त को अंग्रेजी भाषा में रिलीज होने वाली है.

I, Nobody - Photo Gallery
8/9

आई, नोबडी

अगर आप किसी रीजनल थ्रिलर की तलाश में हैं? 'आई, नोबडी' आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह आपकी OTT वॉचलिस्ट में सस्पेंस का एक नया तड़का लगा सकती है. इस मलयालम फ़िल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं और यह हफ़्ते की शुरुआत में ही रिलीज़ हो रही है, ताकि आप वीकेंड शुरू होने से पहले ही थ्रिलर का मज़ा ले सकें. ये 25 अगस्त को मलयालम भाषा में जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.

Dark Matter Season 2 - Photo Gallery
9/9

डार्क मैटर सीजन 2

जोएल एजर्टन 27 अगस्त को इस थ्रिलर सीरीज़ के दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहे हैं. इस बार, शो की शुरुआत सिर्फ़ एक एपिसोड से होगी और उसके बाद हर शुक्रवार को एक नया एपिसोड आएगा. 10 एपिसोड वाला यह सीज़न 30 अक्टूबर को खत्म होगा. ये सीरीज एप्पल टीवी पर 28 अगस्त को इंग्लिश भाषा में रिलीज होगा.

More News