Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Jio Hotstar Web Series: जियो हॉटस्टार की ये 5 सीरीज हिला देंगी दिमाग की नंसे, तीसरी है धमाकेदार

Jio Hotstar Web Series: जियो हॉटस्टार की ये 5 सीरीज हिला देंगी दिमाग की नंसे, तीसरी है धमाकेदार

Ott Series To Watch On Jio Hotstar: जियो हॉटस्टार पर दुनियाभर की कई शानदार वेब सीरीज हिंदी में उपलब्ध हैं, लेकिन सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हम आपके लिए 5 ऐसी बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं जो हॉरर, क्राइम, साइंस फिक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं और आपका पूरा ध्यान बांधे रखेंगी.

Last Updated: April 21, 2026 | 3:15 PM IST
The Pitt - Photo Gallery
1/6

द पिट (The Pitt)

ये सीरीज एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड की सिर्फ एक घंटे की शिफ्ट को दिखाती है. हर मिनट तनाव और ड्रामा से भरा है, जो इसे बेहद यूनिक बनाता है. IMDb रेटिंग 8.9 है.

Suits - Photo Gallery
2/6

सूट्स (Suits)

कॉर्पोरेट लॉ फर्म की दुनिया पर आधारित ये सीरीज अपने दमदार किरदारों और संवादों के लिए जानी जाती है. लंबी होने के बावजूद दर्शकों को बांधे रखती है. IMDb रेटिंग 8.4 है.

Tulsa King - Photo Gallery
3/6

तुलसा किंग (Tulsa King)

25 साल जेल में रहने के बाद एक माफिया फिर से अपनी दुनिया खड़ी करता है. कहानी में पावर, क्राइम और रणनीति का शानदार मेल है. IMDb रेटिंग 7.9 है.

Dune: Prophecy - Photo Gallery
4/6

ड्यून (Dune: Prophecy)

ड्यून यूनिवर्स की ये सीरीज रहस्य और रोमांच से भरी है. भले ही फिल्म जितनी बड़ी न हो, लेकिन इसका थ्रिल लोगों को बांधे रखता है. IMDb रेटिंग 7.3 है.

Chernobyl - Photo Gallery
5/6

चेरनोबिल (Chernobyl)

1986 के न्यूक्लियर डिजास्टर पर आधारित ये सीरीज इतनी रियल लगती है कि हर सीन झकझोर देता है. इसे मास्टरपीस माना जाता है. IMDb रेटिंग 9.3 है.

Why watch on Jio Hotstar - Photo Gallery
6/6

जियो हॉटस्टार पर क्यों देखें

इन सभी सीरीज की खास बात है कि ये हिंदी में उपलब्ध हैं, जिससे आप बिना भाषा की बाधा के बेहतरीन कंटेंट का आनंद ले सकते हैं. हर जॉनर का दमदार एक्सपीरिएंस यहां मिलता है.

More News