Pahalgam Attack: पहलगाम से इन सितारों का है खास कनेक्शन, चेहरे देख नहीं कर पाएंगे यकीन
Stars From Kashmir: 22 अप्रैल का दिन देश के लिए बेहद दर्दनाक यादों से जुड़ा है. कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बसे पहलगाम ने जहां एक ओर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दुनिया को मोहित किया, वहीं आतंकी हमले जैसी घटनाओं ने इसकी पहचान को झकझोर कर रख दिया. लेकिन इसी धरती ने कई ऐसे कलाकार भी दिए हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. आइए जानते हैं इस जगह से जुड़े कुछ खास पहलू-
पहलगाम
पहलगाम अपनी बर्फीली पहाड़ियों, हरे-भरे मैदानों और शांत झीलों के लिए मशहूर है. लेकिन 22 अप्रैल 2025 को हुआ आतंकी हमला इसकी छवि पर एक गहरा घाव छोड़ गया. उस दिन 26 भारतीय टूरिस्ट को मौत के घाट उतार दिया था.
बॉलीवुड का पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन
कश्मीर खासकर पहलगाम लंबे समय से फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा लोकेशन रहा है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता ने कई फिल्मों को भी यादगार बनाया है.साथ ही कई स्टार्स ने वहां पर जन्म लिया है. आइए जानते हैं उनके नाम-
संजय सूरी
श्रीनगर में जन्मे संजय सूरी ने अपने जीवन में आतंकवाद का दर्द करीब से देखा. उनके पिता की मौत एक आतंकी हमले में हुई, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया. उन्होंने ‘पिंजर’, ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फिल्मों में काम किया.
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू का जन्म श्रीनगर में हुआ और उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की. बाद में उन्होंने Soha Ali Khan से शादी की.
अनुपम खेर
अनुपम खेर, जो एक कश्मीरी पंडित हैं का कश्मीर से गहरा जुड़ाव है. वो अभी मुंबई में रहते हैं लेकिन वहां से उनकी काफी यादे जुड़ी हुई है.
मानव कौल
बारामुला में जन्मे मानव कौल ने ‘हैदर’, ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई और कश्मीरी संस्कृति को भी दर्शाया. पहलगाम सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि भावनाओं, इतिहास और प्रतिभा का संगम है जहां एक ओर दर्द की कहानियां हैं, तो दूसरी ओर प्रेरणा देने वाले चेहरे भी.